गिल और साई के तूफान में उड़ी दिल्ली, गुजरात IPL 2025 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी
गुजरात के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन रहे। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
शुभमन गिल और साई सुदर्शन (फोटो- @IPL)
आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के करारी शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। गुजरात के लिए इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन रहे। गुजरात की इस जीत का फायदा आरसीबी और पंजाब को भी मिला।
शुभनम गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ ही शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। गुजरात आईपीएल इतिहास में 200 रन का स्कोर बिना विकेट खोए चेज करने वाली टीम बन चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को गुजरात ने बिना विकेट खोए 19 ओवर में चेज कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
𝙎𝙖𝙞-𝙙 𝙞𝙩 𝙬𝙞𝙩𝙝 𝙖 𝙎𝙄𝙓 🫡 A stunning century in a dream season for #GT star Sai Sudharsan 💙 Updates ▶ https://t.co/4flJtatmxc #TATAIPL | #DCvGT | @gujarat_titans | @sais_1509 pic.twitter.com/O0vzstT1gD — IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025
गिल-साई की शानदार बल्लेबाजी
दिल्ली के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान साई सुदर्शन ने शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए। इन दोनों के कारण गुजरात को आसान अंदाज में जीत मिल गई।
केएल राहुल का शतक गया बेकार
दिल्ली की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शानदार शतक लगाया। उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन बनाए। लेकिन उनका ये शतक दिल्ली को जीत नहीं दिला सका। इसके अलावा दिल्ली के लिए अभिषेक पोरेल ने 30, कप्तान अक्षर पटेल 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 रन का योगदान दिया।
दिल्ली के गेंदबाजों का निराशाजन प्रदर्शन
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की हार का प्रमुख कारण उनके गेंदबाज रहे। दिल्ली के गेंदबाज इस मुकाबले में एक भी विकेट नहीं ले सके। वहीं, 199 के स्कोर को बचाने में नाकामयाब दिखें। दिल्ली के लिए सबसे महंगे गेंदबाज रबाडा रहे। उन्होंने 2 ओवर में 34 रन दिए। इसेक अलावा टी नटराजन ने 16.30 की इकोनॉमी के साथ 3 ओवर में 49 रन दिए।
गुजरात, पंजाब और बेंगलुरु ने किया प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई
गुजरात टाइटंस की इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को फायदा मिला है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब आईपीएल में प्लेऑफ के लिए चौथी टीम के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंंट्स के बीच जंग होगी। इस तीनों टीमों में से एक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।
