MI vs GT Highlight Updates, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हरा दिया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का आईपीएल 2025 में सफर खत्म हो चुका है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 के लिए प्रवेश कर लिया है। अब 1 जून को मुबंई इंडियंस की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी। मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के सामने 228 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात 20 ओवर में 208 रन बना सकी। इस हिसाब से एलिमिनेटर मुकाबले को मुंबई इंडियंस 20 रन के अंतर से जीत गई।
अहम मुकाबले रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने जॉनी बेयरस्टो के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। एलिमिनेटर मुकाबले में रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। रोहित और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई।
जॉनी बेयरस्टो ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 213 के स्ट्राइक रेट के साथ 47 रन बनाए। वो साई किशोर का शिकार बने। इसके बाद तिलक वर्मा ने 11 गेंद में 25 रन का योगदान दिया। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों में 22 रन बनाकर टीम का स्कोर 228 तक पहुंचाया।
30 May 2025 11:48 PM (IST)
एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से शिकस्त दी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का मौजूदा सीजन में सफर खत्म हो गया। वहीं, मुंबई ने क्वालीफायर 2 में प्रवेश किया। अब 1 जून को पंजाब किंग्स की भिड़ंत मुंबई से होगी।
30 May 2025 11:29 PM (IST)
19वें ओवर में गुजरात टाइटंस को शेरफेन रदरफर्ड के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। अब गुजरात को जीत के लिए 9 गेंद में 32 रन की जरूरत हैं।
30 May 2025 11:12 PM (IST)
इस वक्त गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें 80 के स्कोर पर आईपीएल में डेब्यू कर रहे रिचर्ड ग्लीसन ने क्लीन बोल्ड किया। इसके साथ ही गुजरात को चौथा झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी के मैदान पर राहुल तेवतिया आए हैं। अब गुजरात को जीत के लिए 26 गेंद में 59 रन की जरूरत है।
30 May 2025 11:03 PM (IST)
अहम वक्त में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस को तीसरा विकेट दिया है। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे वॉशिंंगटन सुंदर को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए शेरफेन रदरफोर्ड आए हैं। दूसरी तरफ साई सुदर्शन 79 के स्कोर पर खेल रहे हैं। अब गुजरात को जीत के लिए 36 गेंद में 77 रन की जरूरत है।
30 May 2025 10:24 PM (IST)
साई सुदर्शन ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला है। दूसरी तरफ कुसल मेंडिस हिट विकेट आउट होकर पवेलियन चले गए हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए वॉशिंगटन आए हैं।
30 May 2025 10:21 PM (IST)
पावरप्ले तक गुजरात टाइटंस के दो विकेट पवेलियन चले गए हैं। इस बार कुसल मेंडिस मिचेल सेंटरन की गेंद पर हिट विकेट आउट हुए।
30 May 2025 09:45 PM (IST)
गुजरात टाइटंस को पहले ओवर में ही पहला झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हो गए। गुजरात को पहला झटका 3 के स्कोर पर लगा।
30 May 2025 09:29 PM (IST)
गुजरात टाइटंस के सामने मुंबई इंडियंस ने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, जॉनी बेयरस्टो ने 47 रन बनाए। बाद में सूर्यकुमार यादव 33, तिलक वर्मा 25 और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 22 रन की पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला।
Ro-𝙎𝙪𝙥𝙚𝙧𝙝𝙞𝙩 Show 🍿
Delivered on the big occasion with a magnificent 81(50) 👌
Updates ▶ https://t.co/R4RTzjQfph #TATAIPL | #GTvMI | #Eliminator | #TheLastMile | @ImRo45 pic.twitter.com/eUrNCppezI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
30 May 2025 09:18 PM (IST)
मुबई इंडियंस को 19वें ओवर में 206 के स्कोर पर नमन धीर के रूप में झटका लग चुका है। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलनयन भेजा।
30 May 2025 09:06 PM (IST)
रोहित शर्मा के बाद तिलक वर्मा भी पवेलियन चले गए हैं। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने आउट किया है। जिसके बाद नमन धीर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 17.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 194-4 विकेट है।
30 May 2025 09:03 PM (IST)
81 रन की तूफानी पारी खेलकर रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेज दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या मैदान पर आए हैं। दूसरी तरफ तिलक वर्मा 25 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं।
30 May 2025 08:43 PM (IST)
साई किशोर ने जॉनी बेयरस्टो के बाद सूर्यकुमार यादव को भी पवेलियन भेज दिया है। जीटी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 33 रन बनाए। इस वक्त मुंबई का स्कोर 13 ओवर के बाद 143-2 विकेट है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर तिलक वर्मा आ चुके हैं।
30 May 2025 08:23 PM (IST)
अहम मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से फिफ्टी निकल चुकी है। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए। 9 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 65 रन के पार पहुंच चुका है।
30 May 2025 08:15 PM (IST)
मुंबई इंडियंस को जॉनी बेयरस्टो को रूप में पहला झटका लग चुका है। मुकाबले में बेयरस्टो ने 22 गेदों में 47 रन बनाए। दूसरी तरफ 34 के स्कोर पर रोहित शर्मा क्रीज में मौजूद हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आ चुके हैं। इस वक्त एमआई का स्कोर 7.4 के बाद 86-1 विकेट है।
30 May 2025 08:07 PM (IST)
पावरप्ले तक मुंबई इंडियंस का स्कोर 79-0 पहुंच चुका है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई की ये शानदार शुरुआत है। मुंबई के लिए दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त बेयरस्टो 17 गेंदों में 44 रन, रोहित शर्मा 19 गेंद में 33 रन पर खेल रहे हैं।
30 May 2025 07:52 PM (IST)
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरु हो चुकी है। इस दौरान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को दो कैच छुट गए हैं। पहले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उनका कैच छूटा। इसके बाद मोहम्मद सिराज की गेंद पर रोहित का एक और कैच छूटा। चार ओवर तक मुंबई ने बिना विकेट खोए 54 रन पहुंच गया है। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो 14 गेंद में 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
30 May 2025 07:19 PM (IST)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
30 May 2025 07:18 PM (IST)
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, रिचर्ड ग्लीसन।
30 May 2025 07:10 PM (IST)
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अब गुजरात टाइटंस गेंदबाजी करते हुए दिखाई देगा। मुंबई के कप्तान हार्दिक ने टॉस जीतकर कहा कि "हम बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। कल की तुलना में यह ट्रैक अलग लग रहा है। थोड़ी कम घास है। बड़ा खेल, रन बनाना और बचाव करना अच्छा रहेगा। हम सभी जानते हैं, पिछले 9 खेलों से हम इसे नॉकआउट की तरह खेल रहे हैं। वास्तव में आज हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हमने तीन बदलाव किए हैं: जॉनी वापस आ गया है, ग्लीसन ने अपना डेब्यू किया है और राज अंगद बावा खेल रहे हैं।"
वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि "हम चेज करना चाहते थे। चंडीगढ़ में वापस आकर टीम के खिलाड़ी बहुत उत्साहित हैं, यह मेरा होम टाउन है। यह गेम हमारे लिए अलग नहीं है, नॉकआउट गेम या किसी और चीज का कोई दबाव नहीं है। हमारी टीम में दो बदलवा हैं। बटलर की जगह मेंडिस और अरशद की जगह वाशिंगटन आए हैं।"
Eliminator. Welcome to the live coverage of TATA IPL 2025 between Gujarat Titans vs Mumbai Indians. https://t.co/R4RTzjQNeP . #Eliminator #GTvMI #TATAIPL #IPL2025
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2025
30 May 2025 06:58 PM (IST)
गुजरात टाइटंस लीग स्टेज के मुकाबलों में मुंबई इंडियंस पर भारी दिखाई पड़ती है। इस दौरान जीटी ने दो बार एमआई को मात दी है। पहले मैच में गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से हराया। वहीं, दूसरे मुकाबले में तीन विकेट से गुजरात मुकाबला अपने नाम करने में कामयाब हुई।
30 May 2025 06:54 PM (IST)
गुजरात टाइटंस- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चैरिथ असलांका/बेवोन जैकब्स, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
30 May 2025 06:52 PM (IST)
वहीं, मुल्लांपुर के मुल्लांपुर के मौसम के बारे में बात करें तो आज यहां का मौसम एकदम सही रहेगा। 30 डिग्री सेल्सियस तापमान, 43% आर्द्रता और शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं होने के कारण प्रशंसकों को एक पूर्ण और रोमांचक मैच देखने को मिलेगा।
30 May 2025 06:49 PM (IST)
मुल्लांपुर ने अब तक कुल 9 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 जीते हैं। वहीं, रनों का पीछा करने वाली टीम ने 4 मैचों में मैदान जीता है। यानी इस मैदान पर टॉस कोई खास भूमिका नहीं निभाता है। मुल्लांपुर में पहली पारी का औसत स्कोर 169 रहा है। पंजाब किंग्स ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट खोकर 219 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे, जो इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर भी है।
30 May 2025 06:48 PM (IST)
पिछले मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को इस मैदान पर 101 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इस मैदान पर अब तक खेले गए मैचों में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा है। इस सीजन में इस मैदान पर सिर्फ एक बार 200 रन का आंकड़ा पार हुआ है। पंजाब ने मुल्लांपुर में ही मात्र 111 रन का बचाव कर इतिहास रच दिया है। यानी मुंबई और गुजरात के बीच एलिमिनेटर मुकाबले में चौकों-छक्कों की बरसात से ज्यादा गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।