लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
14 Feb 2026 09:05 AM (IST)
नूरपुर बेदी, पंजाब में पुलवामा हमले की सातवीं बरसी पर शहीद कुलविंदर सिंह के पिता दर्शन सिंह ने भावुक शब्दों में अपनी पीड़ा और गर्व दोनों व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि 14 फरवरी उनके परिवार के लिए ऐसा काला दिन है, जिसे वे कभी भूल नहीं सकते।
दर्शन सिंह ने कहा कि दुख आज भी उतना ही गहरा है, लेकिन उन्हें इस बात का गर्व है कि उनके बेटे ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने शहीदों की कुर्बानी को याद रखते हुए देशवासियों से एकजुट रहने और जवानों के सम्मान की अपील भी की।
Nurpur Bedi, Punjab: On the seven years of the Pulwama terror attack, Darshan Singh, father of Kulwinder Singh, who was martyred in the Pulwama attack says, "For us, 14 February rose as a dark day, that we can never forget... Yet we are still proud that our son sacrificed his… pic.twitter.com/nIFZuvdv73
— IANS (@ians_india) February 14, 2026
14 Feb 2026 08:26 AM (IST)
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार झूठ बोल रहे हैं और गलत बयानबाजी के जरिए किसानों तथा देशवासियों के बीच भ्रम पैदा करने की असफल कोशिश कर रहे हैं। चौहान ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए समझौते में देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कब तक किसानों को भटकाने की राजनीति की जाती रहेगी।
#WATCH | Union Minister for Agriculture, Shivraj Singh Chouhan, says, "Rahul Gandhi is continuously lying...He is making unsuccessful attempts to mislead the farmers by telling lies. He is trying to create confusion among the countrymen. But I say with full confidence that in the… pic.twitter.com/mwXXzqhVHq
— ANI (@ANI) February 14, 2026
14 Feb 2026 07:42 AM (IST)
तेलंगाना में शुक्रवार को एक लैब में जोरदार धमाके की घटना सामने आई। जिले के डोथीगुडेम इलाके में स्थित Brundavan Laboratories Pvt Ltd में रेडिएटर फटने के बाद तेज विस्फोट हुआ, जिससे परिसर में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़े नुकसान को टाल दिया गया। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
14 Feb 2026 07:01 AM (IST)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव छतरपुर जिले के गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम सरकार में आयोजित ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और आयोजन की सराहना की।
कार्यक्रम में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी मौजूद रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए
#WATCH | Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav attended the Saptam Kanya Vivah Mahotsav at the Bageshwar Dham Sarkar in Gadha, Chhatarpur.
Bageshwar Dham Peethadheesh Shri Dhirendra Krishna Shastri also present. (13.02) pic.twitter.com/IdAfnUO663
— ANI (@ANI) February 14, 2026
14 Feb 2026 06:58 AM (IST)
तेलंगाना के चौतुप्पल मंडल क्षेत्र के एलागिरी इलाके में स्थित एक कंपनी में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कंपनी परिसर में दो रिएक्टर में विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग फैल गई। विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
14 Feb 2026 06:55 AM (IST)
मोहन भागवत आज गोरखपुर पहुंचेंगे, जहां वह तीन दिनों तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनके कई संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम तय है। प्रवास के दौरान वह सामाजिक सद्भाव से जुड़ी एक विशेष बैठक में भी भाग लेंगे, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। उनके दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Breaking News Today LIVE: देश की सामरिक क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में आज एक अहम कदम जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10:30 बजे वायुसेना के विशेष विमान से असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान बाईपास पर तैयार की गई आपातकालीन लैंडिंग स्ट्रिप पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री की इस लैंडिंग के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी यह हवाई पट्टी आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का हिस्सा बन जाएगी।
करीब 4.2 किलोमीटर लंबी यह हवाई पट्टी पूर्वोत्तर भारत की पहली ऐसी सुविधा है, जिसे खास तौर पर आपात परिस्थितियों में लड़ाकू और परिवहन विमानों के संचालन के लिए तैयार किया गया है। मोरान बाईपास पर विकसित यह स्ट्रिप दूरस्थ इलाकों में मानवीय सहायता, राहत और आपदा प्रबंधन अभियानों के दौरान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसकी संरचना इतनी मजबूत बनाई गई है कि यहां राफेल और सुखोई जैसे लगभग 40 टन वजनी फाइटर जेट्स से लेकर 74 टन तक के भारी मालवाहक विमान भी सुरक्षित रूप से उतर सकेंगे।