GT vs MI: गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
GT vs MI: गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 30वां मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई की टीम जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। ऐसी है दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल बनाम हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस (GT vs MI) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई की टीम जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुंबई को लगातार चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं शुभमन गिल की टीम अब शानदार लय में नजर आ रही है।
दोनों टीमें अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हैं। मुंबई इंडियंस ने पिछला मुकाबला हारा है, तो गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में जीत मिली है। ऐसे में देखना है कि इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है। आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम होने वाला है। आज जीत ही मुंबई को प्लेऑफ में बरकरार रख पाएगी।
कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
हेड टू हेड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 8 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं। इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात टाइटंस ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस सिर्फ तीन मैच जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक स्कोर की बात करें तो जीटी ने एमआई के खिलाफ 233 रनों का विशाल स्कोर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर ही फूट-फूट कर रोने लगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, VIDEO देख पसीज जाएगा आपका दिल, मैच के बाद क्या हुआ?
IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग
राशिद खान ने ठुकराया भारत की नागरिकता का ऑफर…BCCI ने कही थी टीम इंडिया में शामिल होने की बात, बड़ा खुलासा
PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
इस सीजन ऐसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस सीजन में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दोनों टीमें अब तक 5-5 मुकाबले खेली हैं। गुजरात टाइटंस इस सीजन में अब तक खेले गए पांच मैचों में 3 में जीत दर्ज की है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात पांचवें पायदान पर है। वहीं, मुंबई इंडियंस अब तक कुछ खास नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस अब तक खेले पांच मुकाबलों में सिर्फ एक मुकाबला जीत पाई है, जबकि उसको 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्लाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम, सीजन की पहली जीत के साथ कोलकाता ने भी लगाया छलांग
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), बी साई सुदर्शन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, राशिद ख़ान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
