Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GT vs DC Highlight, IPL 2025: गुजरात ने बिना विकेट खोए चेज किया 200 रन का स्कोर, शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने रचा इतिहास

GT vs DC, IPL 2025 Highlight: गुजरात टाइटंस इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने भी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: May 18, 2025 | 11:26 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

GT vs DC Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के करारी शिकस्त दे दी है। इसके साथ ही गुजरात इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। गुजरात के लिए इस जीत के हीरों सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन रहे। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इस जीत के साथ ही शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया है। आईपीएल इतिहास में 200 का स्कोर बिना विकेट खोए चेज करने वाली टीम गुजरात बन चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 199 रन का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर को गुजरात ने बिना विकेट खोए 19 ओवर में चेज कर लिया। दिल्ली के द्वारा दिए गए स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने बिना विकेट खोए टीम को जीत दिला दी। इस दौरान साई सुदर्शन ने शतक जड़ा। उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 108 रन बनाए। दूसरी तरफ कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंदों में 93 रन बनाए। इन दोनों के कारण गुजरात को आसान अंदाज में जीत मिल गई।

गुजरात टाइटंस की इस जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को फायदा मिला है। गुजरात के बाद अब आरसीबी और पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब आईपीएल में प्लेऑफ के लिए चौथी टीम के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंंट्स के बीच जंग होगी। इस तीनों टीमों में से एक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।

 

The liveblog has ended.
  • 18 May 2025 10:59 PM (IST)

    18 May 2025 10:59 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

    साई सुदर्शन ने तूफानी अंजाद में शतक लगा दिया है। उन्होंने 57 गेंदों का सामना करते हुए 100 रन पूरे किए। अब गुजरात को जीत के लिए 9 रन की जरूरत है।

  • 18 May 2025 10:30 PM (IST)

    18 May 2025 10:30 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: गुजरात की शानदार शुरुआत

    199 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत रही है। सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। इस वक्त कप्तान गिल 44 तो साई सुदर्शन  65 रनों रनों के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 52 गेंदों में 89 रन की जरूरत है।

  • 18 May 2025 10:05 PM (IST)

    18 May 2025 10:05 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: पावरप्ले तक गुजरात 59-0

    गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दी है। टीम का स्कोर 59-0 हो गया है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स पहले विकेट के लिए संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है।

  • 18 May 2025 09:25 PM (IST)

    18 May 2025 09:25 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: दिल्ली ने बनाए 20 ओवर में 199

    दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 199 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने 112 रनों की नाबाद पारी खेली। राहुल ने 65 गेंदों पर 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उसके अलावा अभिषेक पोरेल ने 30, अक्षर पेटल 25 और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 21 रन बनाए। गुजरात के लिए अरशद खान ने 1, प्रसिद्ध कृष्णा ने 1 और साई किशोर ने 1 विकेट चटकाए।

  • 18 May 2025 09:22 PM (IST)

    18 May 2025 09:22 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: केएल राहुल ने जड़ा शतक

    केएल राहुल ने 60 गेंदों शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो आईपीएल में तीन टीमों के लिए शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • 18 May 2025 09:00 PM (IST)

    18 May 2025 09:00 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: अक्षर पटेल हुए आउट

    अक्षर पटेल के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा है। 25 रन बनाकर अक्षर 151 के स्कोर पर आउट हुए। प्रसिद्ध कृष्णा को यह विकेट मिला।

  • 18 May 2025 08:37 PM (IST)

    18 May 2025 08:37 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

    दिल्ली कैपिटल्स को अभिषेक पोरेल के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें गुजरात के स्पिन गेंदबाज साई किशोर ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। इस वक्त दिल्ली का स्कोर 12.1 ओवर के बाद 107-2 विकेट है।

  • 18 May 2025 08:23 PM (IST)

    18 May 2025 08:23 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: केएल राहुल ने लगाई फिफ्टी

    केएल राहुल ने आईपीएल 2.0 में शानदार कमबैक किया है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ महज 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

  • 18 May 2025 08:21 PM (IST)

    18 May 2025 08:21 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: दिल्ली को लगा पहला झटका

    दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका लग चुका है। सलामी बल्लेबाज फॉफ डु प्लेसिस को अर्शद खान ने पवेलियन भेज दिया है। डुप्लेसिस ने गुजरात के खिलाफ महज 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए अभिषेक पोरेल मैदान पर आए हैं।

  • 18 May 2025 07:38 PM (IST)

    18 May 2025 07:38 PM (IST)

    RR vs PBKS Live Score Update: एक सीजन में दूसरी पारी पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज़्यादा हार

    • 8 - 2012 में पीडब्ल्यूआई
    • 8 - 2013 में पीडब्ल्यूआई
    • 8* - 2025 में आरआर (सुपर ओवर फ़िनिश शामिल)
  • 18 May 2025 07:09 PM (IST)

    18 May 2025 07:09 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

    फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।

  • 18 May 2025 07:08 PM (IST)

    18 May 2025 07:08 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

    शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

  • 18 May 2025 07:05 PM (IST)

    18 May 2025 07:05 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: गुजरात ने जीता टॉस

    आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का का फैसला किया है। अब दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी। जीटी के कप्तान गिल ने टॉस जीतकर कहा कि "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। फिर से शुरुआत करना आसान नहीं है, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों को आराम मिला है, केजी वापस आ गए हैं, यह हमारे लिए सकारात्मक बात है। हमने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमारे पास तीन गेम हैं और हम उन सभी को जीतना चाहते हैं। हर मैच में यही बात होती है, हमें नए सिरे से शुरुआत करनी होती है, हमारी फील्डिंग सर्वश्रेष्ठ नहीं रही है, हमने इस पर कड़ी मेहनत की है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि हर कोई वापस आएगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा, विकेट अच्छा लग रहा है, बहुत सारे हाई स्कोर, बस एक बदलाव, रबाडा वापस आ गए हैं।"

  • 18 May 2025 06:59 PM (IST)

    18 May 2025 06:59 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

    दिल्ली कैपिटल्स- केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन।

    गुजरात टाइटंस- जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, साई किशोर, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

  • 18 May 2025 06:58 PM (IST)

    18 May 2025 06:58 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: क्या कहता है मौसम का मिजाज?

    इन दिनों दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा था। हालांकि शाम को दिल्ली में हल्की बारिश हुई है। ऐसे में दर्शक सोच रहे हैं कि क्या बारिश गुजरात और डीसी के मैच में खलल डालेगी? तो आपको बता दें कि रविवार 18 मई को दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। शाम को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

  • 18 May 2025 06:58 PM (IST)

    18 May 2025 06:58 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: हेड टू हेड रिकॉर्ड

    दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रिकॉर्ड्स देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 6 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 मैच अपने कब्जे में किए हैं। जबकि गुजरात टाइटंस ने भी 3 मैच ही जीते हैं। ऐसे में आज के मैच जो भी जीत दर्ज करेगा वो इस हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में आगे निकल जाएगा।

  • 18 May 2025 06:58 PM (IST)

    18 May 2025 06:58 PM (IST)

    GT vs DC Live Score Updates: पिच रिपोर्ट

    दिल्ली की अरुण जेटली पिच का इतिहास बताता है कि ये बल्लेबाजों के लिए मेहरबान है। जिसका मतलब हुआ कि ये पिच बल्लेबाजों को खासा प्रभावित करती है। यहां पर बल्ले से खूब रन बनते हैं। मैच के दौरान चौके-छक्के लगने की उम्मीद ज्यादा होती है। वहीं, स्पिनर्स को भी यहां पर मदद मिलते हुए दिखाई दी है।

Gt vs dc ipl 2025 live score today match 60 gujrat titans vs delhi capitals in arun jaitley stadium live scorecard update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 06:55 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Gujrat Titans
  • IPL

सम्बंधित ख़बरें

1

CSK के बाद अब अश्विन ने डेवाल्ड ब्रेविस पर दी सफाई, कहा- मैं तो कॉन्ट्रैक्ट की रकम…

2

अश्विन के बयान से मचा घमासान, CSK को डेवाल्ड ब्रेविस के कॉन्ट्रैक्ट पर देनी पड़ी सफाई

3

संजू सैमसन के बदले KKR ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 2 खिलाड़ियों का ऑप्शन, क्या अब बन पाएगी बात?

4

कमेंट्री विवाद ने पकड़ा तूल, इरफान पठान ने कर दिया सनसनीखेज खुलासा, इस खिलाड़ी को ठहराया जिम्मेदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.