तीन टीमों ने IPL 2.0 से पहले कर दिया रिप्लेसमेंट का ऐलान, LSG का बड़ा फैसला
आईपीएल 2.0 की शुरुआत से पहले तीन टीमों ने रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। इसमें गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 की 17 मई से दोबारा शुरुआत की जा रही है। बीसीसीआई के द्वारा पहली ही इसका ऐलान हो चुका है। इस दौरान सभी टीमें प्लेऑफ के क्वालीफाई के लिए अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही हैं। इसी बीच आईपीएल की तीन टीमें रिप्लेसमेंट की तैयारी कर रही है। इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स जैसी टीम शामिल हैं।
कुशल मेंडिस लेंगे बटलर की जगह
गुजरात टाइटंस के लिए बचे हुए मैच विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर नहीं खेल पाएंगे। ऐस में गुजरात ने ऐलान किया है कि बटलर की जगह वो श्रीलंका के कुशल मेंडिस को शामिल करेंगे। खबर है कि कुशल मेंडिस को गुजरात ने 75 लाख रूपये की रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया है।
LSG में मयंक यादव की जगह पर विलियम ओरूर्के आएंगे
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर चोट की वजह से बाहर हो चुका हैं। अब वो लखनऊ के लिए आईपीएल 2025 में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। ऐस में टीम ने उनकी जगह पर विलियम ओरूर्के को शामिल किया है। एलएसजी ने 3 करोड़ की भारी रकम देकर उनको शामिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
पंजाब में काइल जेमिसन होंगे शामिल
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट की वजह से पहली ही बाहर हो चुके हैं। ऐसे में पंजाब ने उनकी जगह पर उन्हीं के हमवतन काइल जेमिसन को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। पीबीकेएस ने उन्हें 2 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया। इससे पहले जेमिसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं।
🚨 NEWS 🚨 PBKS, GT, and LSG announce replacements. All the Details 🔽 #TATAIPL | @PunjabKingsIPL | @gujarat_titans | @LucknowIPL https://t.co/MaAFlKgtcO — IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2025
17 मई से दोबारा शुरु होने वाले आईपीएल 2025 में रयान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश भारत तो आ रहे हैं, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी 26 मई को साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में साउथ अफ्रीका से खेलना है। ऐसे में मुंबई इंडियंस टीम में श्रीलंका के सफेद बॉल के कप्तान चरिथ असलंका को शामिल करने पर विचार कर सकती है।
