Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

GT vs DC: तेवतिया ने नहीं होने दिया बटलर का शतक, गुजरात की आंधी में उड़ी दिल्ली, 7 विकेट रहते दी शिकस्त

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2025 के 35वें मुकाबले में शिकस्त दे दी है। गुजरात के लिए इस जीत के हीरो जोस बटलर रहे।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 19, 2025 | 08:03 PM

जोस बटलर (फोटो सोर्स- @IPL)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2025 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को शिकस्त दे दी है। इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के सामने कुल 203 रन का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली कैपिटल्स के इस स्कोर को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए इस जीत के हीरो जोस बटलर रहे। उन्होंने 97 रन की अहम पारी खेली। वहीं, 19वें ओवर की दूसरी गेंद में राहुल तेवतिया ने चौका मार गुजरात को जीत दिलाई। इस मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाजों ने खराब प्रदर्शन किया।

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज 203 रनों के स्कोर का बचाव नहीं कर सके। दिल्ली के लिए पिछले मैच के हीरो रहे मिचेल स्टार्क गुजरात के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस मुकाबले में 3.2 में 14.70 की महंगी इकोनॉमी के साथ कुल 49 रन दिए। उन्हें मुकाबले में एक भी विकेट नहीं मिला। इसके बाद मोहित शर्मा ने 2 ओवर में 14 की इकोनॉमी के साथ 28 रन लुटाए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार को दो विकेट मिले। इसके अलावा विपराज निगम और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

शतक से चूके जोस बटलर

गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली, लेकिन बावजूद इसके शतक नहीं लगा सके। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जोस बटलर ने 54 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली। लेकिन वो शतक नहीं लगा सके। अंतिम ओवर में राहुल तेवतिया के चौके ने उनके शतक पर पानी फेर दिया। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के लिए शेफरोन रदरफोर्ड और साई सुदर्शन ने भी महत्वपूर्ण पारी खेली। साई सुदर्शन ने 36 तो अंत में शेफरोन रदरफोर्ड ने 34 गेंद में 126 के स्ट्राइक रेट के साथ 43 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हुए।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पछाड़ा, IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज

CSK vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, चेन्नई पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

CSK vs DC Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज हुई शुरू, संजू सैमसन-ऋतुराज गायकवाड़ मैदान पर

🎥 Brilliant Buttler Bosses the Chase with a Commanding 97*(54) Relive his match-winning knock 🔽#TATAIPL | #GTvDC | @gujarat_titans | @josbuttler — IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2025

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकाबले में सबसे ज्यादा 39 रन कप्तान अक्षर पटेल ने बनाए। इसके अलावा आशुतोष शर्मा 37, ट्रिस्टन स्टब्स 31 और केएल राहुल ने 28 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में गुजरात के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए। हालांकि उनकी इकोनॉमी 10.20 की रही। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शद खान, राशिद खान और साई किशोर को 1-1 विकेट मिला।

Gt beat dc jos butlers stormy century ipl 2025 match no 35

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2025 | 07:42 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Gujrat Titans
  • IPL 2026
  • Jos Buttler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.