अभिषेक शर्मा ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पछाड़ा, IPL में ये बड़ा रिकॉर्ड बनाकर बने नंबर-1 बल्लेबाज
Abhishek Sharma: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।
- Written By: संजय बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma IPL Record: आईपीएल 2026 में आखिरकार अभिषेक शर्मा ने अपने बल्ले से दमदार वापसी की है। शुरुआती तीन मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ चौथे मैच में उन्होंने शानदार अंदाज में जवाब दिया। अभिषेक ने सिर्फ 26 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 8 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि उन्हें एक खास रिकॉर्ड में भी नंबर-1 बना दिया।
अभिषेक ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 264.29 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। यह उनके आईपीएल करियर की पांचवीं ऐसी पारी थी, जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा रन 250 या उससे अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाए। इसी के साथ अभिषेक शर्मा इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। इससे पहले वह कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन अब उन्होंने दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
आईपीएल में 250 प्लस स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा – 5 पारियां
- कायरन पोलार्ड – चार पारियां
- निकोलस पूरन – चार पारियां
- वैभव सूर्यवंशी – तीन पारियां
- जैक फ्रेजर मैकगर्क – तीन पारियां
- ट्रैविस हेड – तीन पारियां
संजू सैमसन की बराबरी
अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। आईपीएल में एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के लगाने के मामले में उन्होंने संजू सैमसन की बराबरी कर ली है। अब दोनों ही खिलाड़ी इस सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। अभिषेक और सैमसन दोनों ने यह कारनामा 8-8 बार किया है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
आउट होने के बाद छलका वैभव सूर्यवंशी का दर्द, बताया आखिर कहां हो गई चूक वरना बन जाता वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल के महारिकॉर्ड को किया ध्वस्त, बिहार का लाल बना IPL इतिहास का नया ‘सिक्सर किंग’
छक्कों की लिस्ट में टॉप पर
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऋषभ पंत हैं, जिन्होंने 7 बार एक पारी में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं। इसके अलावा कई अन्य बल्लेबाज भी इस सूची में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बनाई है।
IPL में एक पारी में 6 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
- अभिषेक शर्मा – 8 बार
- संजू सैमसन – 8 बार
- ऋषभ पंत – 6 बार
- केएल राहुल – 5 बार
- श्रेयस अय्यर – 5 बार
- शुभमन गिल – 5 बार
- यूसुफ पठान – 5 बार
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
अभिषेक शर्मा की इस पारी ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। खराब शुरुआत के बाद इस तरह की वापसी उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करेगी। आने वाले मुकाबलों में उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
