PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का विजयी अभियान जारी, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया
PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने तीसरी जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही पंजाब ने सबसे ज्यादा बार 200 से ऊपर का रन चेज किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 से ज्यादा रनों के स्कोर को चेज किया है। 10वीं बार 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा किया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम ने तीसरी जीत हासिल कर ली है।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.1 ओवर में 120 रन जोड़े। अभिषेक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 264 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और 8 छक्के लगाए।
219 रन ही बना सकी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
उसके बाद हेड 38 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन भी 27 रन बनाकर चलते बने। अनिकेत वर्मा ने 18 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन 39 रनों की पारी खेली। इन बल्लेबाजों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 219 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। हालांकि, अर्शदीप काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 50 रन खर्च किए। वहीं, जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
प्रियांश आर्या की ताबड़तोड़ शुरुआत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने भी ताबड़तोड़ शुरुआत की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी की। प्रियांश आर्या ने 20 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दूसरे छोर पर प्रभसिमरन सिंह ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। प्रभसिमरन सिंह 51 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कूपर कोनोली 11 रन बनाकर चलते बने। हालांकि, एक छोर पर श्रेयस अय्यर मौजूद रहे और लगातार रन बनाते रहे।
यह भी पढ़ें: Abhishek Sharma ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
श्रेयस अय्यर ने नेहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की। नेहाल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में शशांक सिंह ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली। वहीं अय्यर ने नाबाद 69 रन बनाकर मुकाबले को 19वें ओवर में जीत लिया। पंजाब किंग्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल कर ली है। हैदराबाद के लिए शिवांग ने 3 और हर्ष ने 1 विकेट चटकाए।
