IPL में नहीं, इस टूर्नामेंट में दिखा मैक्सवेल का रौद्र रूप; 13 गगनचुंबी छक्कों के साथ मचाई तबाही
ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ नाबाद 106 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 13 छक्के जड़े। इस शतक से साथ मैक्सवेल की टीम 113 रनों से जीत गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया)
ऑकलैंड: आईपीएल 2025 में पूरी तरह से फ्लॉप रहने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने मेजर लीग क्रिकेट 2025 में तहलका मचा दिया है। मैक्सवेल ने 13 छक्के और 2 चौके के साथ 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वाशिंगटन फ्रीडम के कप्तान मैक्सवेल का तूफान लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ आया। उन्होंने 49 गेंदों के सामना करते हुए गेंदबाजों को रिमांड पर रखा और टीम को 113 रनों से बड़ी जीत दिला दी।
मेजर लीग क्रिकेट के आठवें मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रचिन रविंद्र 8 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मिचेल ओवेन भी 32 रन बनाकर चलते बने। एड्रिस गौस ने 12 और चैपमैन ने 17 रन बनाए। 68 के स्कोर पर टीम का चार विकेट गिर गया। उसके बाद मैक्सवेल आएं और तबाही का मंजर आ गया। 95 के स्कोर पर जैक एडवर्ड 11 रन बनाकर आउट हो गए।
मैक्सवेल की तूफानी पारी
यहां से मैक्सवेल ने अकेले ही पारी को संभाला और 49 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली। छठे विकेट के लिए मैक्सवेल और ओबस पिएनार ने 116 रनों की साझेदारी की। इस दौरान ओबस पिएनार केवल 14 रन ही बनाए। वो बस मैक्सवेल को स्ट्राइक देने का काम कर रहे थे। वहीं मैक्सवेल ने 13 छक्के और 2 चौके लगाकर टीम के स्कोर को 208 रनों तक पहुंचाया। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए कोर्ने ड्राय ने 2, टी संघा ने 2 और होल्डर ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, एक टी20 मुकाबले में खेले गए तीन सुपर ओवर
113 रनों से जीती मैक्सवेल की टीम
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 95 रनों पर ही ढेर हो गई। नाइट राइडर्स के लिए सबसे ज्यादा रन सैफ बदर ने बनाए। सैफ ने 32, जेसन होल्डर ने 23, कोर्ने ड्राय ने 13 रनों की पारी खेली। इस दौरान सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। वाशिंगटन फ्रीडम के लिए सौरभ नेत्रवलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं मिचेल ओवेन ने 3, जैक एडवर्ड ने 3, मार्क एडेर ने 1 विकेट चटकाए।
