FIFA World Cup: जर्मनी ने तोड़ा ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर फुटबॉल जगत में मचाई सनसनी
Germany National Football Team: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस दौरान जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 के बड़े अंतर से हराकर ब्राजील का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला।
- Written By: संजय बिष्ट
जर्मनी फुटबॉल टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
FIFA World Cup 2026 Germany vs Curacao: जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। इस दौरान उसने कुराकाओ को 7-1 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत के साथ ही जर्मन फुटबॉल टीम ने तीन अहम अंक भी हासिल कर लिए। इस जीत के अलावा उसने फुटबॉल जगत में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ये बड़ा रिकॉर्ड अब तक ब्राजील के नाम था।
जर्मनी अपने पहले मुकाबले में विरोधी टीम पर काफी हावी नजर आई। टीम ने अपने वही पुराने अंदाज में आक्रमक खेल का प्रदर्शन करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। गौरतलब है कि जर्मनी इस वक्त फीफी वर्ल्ड कप में ट्रॉफी के लिए प्रमुख दावेदारों से एक है। कुराकाओ के खिलाफ 7-1 के बड़े अंतर से ये जीत जर्मनी के लिए खास थी, क्योंकि इससे उसकी साल 2014 सेमीफाइनल वाली यादें ताजा हो गई। बता दें कि इस साल जर्मनी ने ब्रॉजील को 7-1 से हराते हुए इतिहास रच दिया था।
A strong start for 🇩🇪#FIFAWorldCup — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 14, 2026
सम्बंधित ख़बरें
Archery World Cup: भारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को चटायी धूल, धीरज और कुमकुम ने जीता गोल्ड
Neeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं, खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा
FIFA World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया ने तुर्की को 2-0 से रौंदा, 20 साल के युवा खिलाड़ी ने गोल दागकर रचा इतिहास
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम के साथ बड़ा खेल! खिलाड़ियों के मैच वाले जूते और बॉल चोरी
जर्मनी ने रचा इतिहास
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में कुराकाओ के खिलाफ 7 गोल लगाने का साथ ही जर्मनी इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बन गई है। फीफा वर्ल्ड कप में अब तक जर्मनी कुल 239 गोल दाग चुकी है। दूसरी तरफ ब्राजील अब तक कुल 238 गोल लगा चुकी है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर 152 गोल के साथ अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर है।
FIFA World Cup में सबसे ज्यादा गोल लगाने वाली टीमें
- 239 गोल- जर्मनी
- 238 गोल- ब्राजील
- 152 गोल- अर्जेंटीन
Germany take top spot 📊#FIFAWorldCup pic.twitter.com/G261xrcEpN — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 14, 2026
मैच का हाल
जर्मन फुटबॉल टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन कते हुए छठे मिनट में फेलिक्स नेमेचा के गोल से बढ़त हासिल कर ली। दूसरी तरफ कुराकाओ के लिवानो कोमेंसिया ने 21वें मिनट में गोल लगाकर इस अंतर को बराबरी पर ला दिया। बता दें कि ये कुराकाओ के लिए के लिए विश्व कप इतिहास का पहला गोल साबित हुआ। फिर जर्मनी ने पूरी तरह दबदबा बना लिया। निको श्लॉटरबेक और काई हैवर्ट्ज के गोलों से टीम ने पहले हाफ में 3-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में जमाल मुसियाला, नाथानियल ब्राउन, डेनिज उंडाव और हैवर्ट्ज ने गोल दागे, जिससे जर्मनी ने 7-1 की शानदार जीत दर्ज की।
