मुश्किल में फंसे पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम, दर्ज हुई शिकायत, क्या है मामला?
Complaint filed against Wasim Akram: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम मुश्किल में फंसते हुए दिख रहे हैं। उनके खिलाफ पाकिस्तान में एक बड़े मामले को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वसीम अकरम (फोटो- सोशल मीडिया)
Former Pakistani Cricketer Wasim Akram: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की चर्चा जोर पकड़ रही है। इसके पीछे का कारण उनका विवादों में घिरना है। दरअसल, उनके खिलाफ लाहौर में राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) में एक शिकायत दर्ज की गई है। इसमें वसीम अकरम के उपर ऑनलाइन जुआ व सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म बाजी को बढ़ावा देने का आरोप लगते हुए दिख रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज पर ये आरोप मुहम्मद फैज नाम के व्यक्ति ने लगाया है। उन्होंने वसीम के खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें अकरम के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 के तहत सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की जा रही है।
सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करने का आरोप
शिकायकर्ता ने वसीम अकरम पर एक विदेशी सट्टेबाजी ऐप को प्रमोट करने का आरोप लगाया है। वसीम अकरम इस ऐप के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका प्रचार किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वसीम अकरम ने एक वीडियो व पोस्टर के जरिए इस प्लेटफॉर्म को सपोर्ट किया है। जिसमें वो लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
सावधान! दूध में शैंपू और केमिकल की मिलावट, पुणे में FDA के छापे में पकड़ा गया 2 करोड़ का नकली दूध
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
पाकिस्तान में सट्टेबाजी में है सख्त पाबंदी
इस तरह का प्रचार इस्लामी राष्ट्र पाकिस्तान में गैरकानूनी माना जाता है। वहां, जुए, सट्टेबाजी जैसे अनलाइन गेम्स पर सख्त पाबंदियां हैं। शिकायतकर्ता मुहम्मद फैज ने कहा है कि इत तरह के काम आम लोगों को खासकर कि युवाओं को इस ऐप के लिए रुची बढ़ा रहे हैं। ये पाकिस्तान के कानूनी और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है।
मीडिया रिपोर्ट्स में जो शिकायकर्ता की बात सामने आ रही है। उसमें उसने कहा है कि “सोशल मीडिया पर देखे जा रहे एक पोस्टर व एक वीडियो क्लिप में वसीम अकरम को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सपोर्ट करते हुए दिखाया गया है। इस ऐप ने आम लोगों के बीच की रुची को बढ़ाया है।” इसके साथ ही शिकायतकर्ता ने ये भी आग्रह किया है कि इलेक्ट्रॉनिक अपराध अधिनियम 2016 के तहत वसीम अकरम के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए। जिससे कि आगे आने वाले समय में कोई भी स्टार ऐसा काम न कर सके।
ये भी पढें: Team India में हो चुका है नए युग का ‘शुभ आरंभ’, सूर्यकुमार की गद्दी पर संकट!
वसीम अकरम का नाम दुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में लिया जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कुल 104 टेस्ट और 356 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में अकरम ने कुल 414 विकेट लिए हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 502 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
