Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली के संन्यास पर रवि शास्त्री ने दिया सटीक जवाब, बोले- वो मानसिक रूप से..

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अभी चर्चाओं का दौर खत्म नहीं हुआ है। अब भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने विराट के संन्यास पर नया खुलासा कर दिया है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 15, 2025 | 11:55 PM

रवि शास्त्री और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर चर्चा जारी है। इसी बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा कि वो विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से हैरान थे। वह मानते हैं कि स्टार बल्लेबाज के पास टेस्ट क्रिकेट में अभी 2-3 साल का वक्त था। उनका कहना है कि लगातार सार्वजनिक टीकाटिप्पणी से कोहली मानसिक रूप से थक चुके थे।

कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की जिसके साथ ही उनके शानदार टेस्ट करियर का अंत हो गया। उन्होंने 123 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम के लिए खेला। इस दौरान 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। जिसमें 30 शतक भी शामिल हैं।

उनके दिमाग में पहले से स्पष्ट था- रवि शास्त्री

शास्त्री ने खुलासा किया कि संन्यास का फैसला सार्वजनिक करने से कुछ समय पहले उन्होंने विराट से बात की थी। शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) रिव्यू से कहा कि ‘‘मैंने उनसे इस बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि उनके संन्यास की घोषणा से एक सप्ताह पहले उनका दिमाग बहुत स्पष्ट था। उन्हें कोई पछतावा नहीं है।”

सम्बंधित ख़बरें

T20 विश्वकप 2026 में पथुम निसांका का जलवा, जड़ा टूर्नामेंट का पहला शतक, एक साथ बनाए ये दो बड़े रिकॉर्ड

AUS vs SL: पथुम निसंका ऐतिहासिक शतक, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में मारी एंट्री

T20 World Cup 2026 में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? ये रहा समीकरण

इटली के खिलाफ विल जैक्स ने जीता पीओटीएम अवॉर्ड, खेली बेहतरीन पारी, तोड़ा मोर्गन का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

उनके रिटायरमेंट में मुझे चौंका दिया- रवि शास्त्री

इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘‘विराट ने मुझे चौंका दिया क्योंकि मुझे लगा कि उनमें टेस्ट क्रिकेट के लिए कम से कम दो-तीन साल बाकी हैं। लेकिन फिर जब आप मानसिक रूप से थके हुए होते हैं तो यही आपके शरीर को बताता है। आप शारीरिक रूप से इस क्षेत्र में सबसे फिट व्यक्ति हो सकते हैं।”

शास्त्री ने कहा  कि आप अपनी टीम के आधे से अधिक खिलाड़ियों से अधिक फिट हो सकते है। लेकिन मानसिक रूप से आप थके हैं तो यह शरीर को एक संदेश भेजता है। अपनी बातचीत के बारे में बताते हुए शास्त्री ने कहा कि कोहली का आकर्षक व्यक्तित्व और लगातार सुर्खियों में रहने के कारण वह ‘बर्नआउट’ (थक) गए।

इसके अलवा भी रवि ने विराट कोहली के बारे में बात की। भारत के पूर्व कोच ने बताया कि पिछले 10 सालों में उनके फैन्स की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ी। चाहे वह ऑस्ट्रेलिया में हो, साउथ अफ्रीका में हो। उन्होंने लोगों को हर जगह क्रिकेट देखने के लिए प्रेरित किया।

Former coach ravi shastris statement on virat kohlis retirement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 11:49 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Ravi Shastri
  • Sports News
  • Virat Kohli

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.