21 साल में पहली बार बिना रोहित और कोहली के होगा एशिया कप, जानें कब किसने जीता है खिताब
No Virat and Rohit in Asia Cup: 21 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के एशिया कप का आयोजन होगा। 2004 के बाद अब 2025 में दोनों खिलाड़ी नहीं दिखेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
No Virat and Rohit in Asia Cup: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस बार एशिया कप बगैर विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। जहां पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। यह मुकाबला 14 सितंबर को होगा। इस साल एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा।
पिछले 20 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब कोहली और रोहित के बिना एशिया कप खेला जाएगा। भारतीय टीम ने साल 2018 और 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।
पिछली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर एशिया कप का आयोजन 2004 में हुआ था। जब दोनों खिलाड़ियों ने डेब्यू भी नहीं किया था। इसके बाद से दोनों खिलाड़ियों ने हमेशा किसी न किसी एशिया कप में जरूर खेला है। अब वो 20 साल बाद इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते दिखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
एशिया कप की विजेता टीमों की लिस्ट
| संस्करण | वर्ष | विजेता | जीत का अंतर | उपविजेता | मेज़बान देश |
|---|---|---|---|---|---|
| 1वां | 1984 | भारत | लागू नहीं | श्रीलंका | यूएई |
| 2रा | 1986 | श्रीलंका | 5 विकेट से | पाकिस्तान | श्रीलंका |
| 3रा | 1988 | भारत | 6 विकेट से | श्रीलंका | बांग्लादेश |
| 4था | 1990-91 | भारत | 7 विकेट से | श्रीलंका | भारत |
| 5वां | 1995 | भारत | 8 विकेट से | श्रीलंका | यूएई |
| 6ठा | 1997 | श्रीलंका | 8 विकेट से | भारत | श्रीलंका |
| 7वां | 2000 | पाकिस्तान | 39 रन से | श्रीलंका | बांग्लादेश |
| 8वां | 2004 | श्रीलंका | 25 रन से | भारत | श्रीलंका |
| 9वां | 2008 | श्रीलंका | 100 रन से | भारत | पाकिस्तान |
| 10वां | 2010 | भारत | 81 रन से | श्रीलंका | श्रीलंका |
| 11वां | 2012 | पाकिस्तान | 2 रन से | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
| 12वां | 2014 | श्रीलंका | 5 विकेट से | पाकिस्तान | बांग्लादेश |
| 13वां | 2016 | भारत | 8 विकेट से | बांग्लादेश | बांग्लादेश |
| 14वां | 2018 | भारत | 3 विकेट से | बांग्लादेश | यूएई |
| 15वां | 2022 | श्रीलंका | 23 रन से | पाकिस्तान | श्रीलंका |
| 16वां | 2023 | भारत | 10 विकेट से | श्रीलंका | श्रीलंका / पाकिस्तान |
विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले 20 सालों में भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को प्रभावित किया है। इसके अलावा दोनों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इन दोनों ने साल 2010 में मिलकर भारतीय टीम को एशिया कप का चैंपियन भी बनाया था। वहीं रोहित साल 2016 में चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें: आतंकवाद बनाम क्रिकेट: सोशल मीडिया पर बहस, India-PAK विवाद में कब-कब रुके मुकाबले
रोहित शर्मा ने कप्तानी में दो बार जीता है एशिया का खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2018 और 2023 में खिताब अपने नाम किया था। 2018 में विराट कोहली को आराम दिए जाने के बाद रोहित शर्मा की टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और टीम को खिताब दिलाया था। वहीं 2023 में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विराट कोहली ने एशिया कप में बनाए हैं 429 रन
टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने एशिया कप में 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में 3 अर्धशतक के साथ 429 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में रोहित शर्मा एशिया कप में दस बार पचास से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। दोनों ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब इन दोनों के बिना ही एशिया कप खेला जाएगा।
