Dubai To Host India Vs Pakistan Asia Cup 2025 Match On September 14
दुबई में खेला जाएगा एशिया कप का महामुकाबला, 14 सितंबर को होगा भारत-पाक का सामना
Asia Cup 2025, IND vs PAK, 14th Sept.: एसीसी ने एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
Asia Cup 2025 Schedule Announced: एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने एशिया कप के लिए दुबई और अबू धाबी को मेजबान शहरों के रूप में चुना है। सभी मुकाबले इन दो मैदानों में ही खेले जाएंगे। एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के साथ खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में होगा। उसके बाद 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान के साथ मुकाबला होगा।
🚨 𝗔𝗡𝗡𝗢𝗨𝗡𝗖𝗘𝗠𝗘𝗡𝗧 🚨#ACCMensAsiaCup2025 confirmed to be hosted in Dubai and Abu Dhabi! 🏟️The continent’s premier championship kicks off on 9th September 🏏
एक सुपर फोर मैच (22 सितंबर को ए2 और बी1 के बीच) भी अबू धाबी में होगा, जबकि शेष पांच सुपर फोर मैच और फाइनल (28 सितंबर को) दुबई में खेला जाएगा।
एशिया कप 2025 का शेड्यूल
तारीख
दिन
समूह/चरण
टीम 1
टीम 2
स्थान
9 सितम्बर
मंगलवार
ग्रुप B
अफगानिस्तान
हांगकांग
अबू धाबी
10 सितम्बर
बुधवार
ग्रुप A
भारत
यूएई
दुबई
11 सितम्बर
गुरुवार
ग्रुप B
बांग्लादेश
हांगकांग
अबू धाबी
12 सितम्बर
शुक्रवार
ग्रुप A
पाकिस्तान
ओमान
दुबई
13 सितम्बर
शनिवार
ग्रुप B
बांग्लादेश
श्रीलंका
अबू धाबी
14 सितम्बर
रविवार
ग्रुप A
भारत
पाकिस्तान
दुबई
15 सितम्बर
सोमवार
ग्रुप A
यूएई
ओमान
अबू धाबी
15 सितम्बर
सोमवार
ग्रुप B
श्रीलंका
हांगकांग
दुबई
16 सितम्बर
मंगलवार
ग्रुप B
बांग्लादेश
अफगानिस्तान
अबू धाबी
17 सितम्बर
बुधवार
ग्रुप A
पाकिस्तान
यूएई
दुबई
18 सितम्बर
गुरुवार
ग्रुप B
श्रीलंका
अफगानिस्तान
अबू धाबी
19 सितम्बर
शुक्रवार
ग्रुप A
भारत
ओमान
अबू धाबी
20 सितम्बर
शनिवार
सुपर फोर
B1
B2
दुबई
21 सितम्बर
रविवार
सुपर फोर
A1
A2
दुबई
23 सितम्बर
मंगलवार
सुपर फोर
A2
B1
अबू धाबी
24 सितम्बर
बुधवार
सुपर फोर
A1
B2
दुबई
25 सितम्बर
गुरुवार
सुपर फोर
A2
B2
दुबई
26 सितम्बर
रविवार
सुपर फोर
A1
B1
दुबई
28 सितम्बर
मंगलवार
फाइनल
—
—
दुबई
एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, यूएई और ओमन की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप ए का हिस्सा हैं और श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी का हिस्सा हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी।
चिर-प्रतिद्वंद्वी के एक ग्रुप में रहने से मुकाबले का मजा दोगुना हो गया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले देखने को मिलेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम पहले लीग में भिड़ेगी। उसके बाद सुपर-4 में दोनों टीमों का टक्कर होगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो फिर फाइनल में भी भिड़ंत होगा।
Dubai to host india vs pakistan asia cup 2025 match on september 14