FIFA World Cup 2026 में दिखेगा अनोखा रोमांच, अलग-अलग देशों के लिए खेलते नजर आएंगे ये 8 सगे भाई
इस साल 7 भाईयों की जोड़ियां मैदान पर FIFA World Cup में नजर आएंगी। इनमें 4 जोड़ी ऐसी हैं, जिनके सदस्य अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे टूर्नामेंट और भी दिलचस्प बन गया है।
- Written By: संजय बिष्ट
Photos Source: Artificial Intelligence
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम समय बचा है। इस बार 48 देशों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी, लेकिन टूर्नामेंट की एक खास बात सात भाईयों की जोड़ियां भी हैं, जो अलग-अलग देशों की जर्सी में मैदान पर उतरेंगी। इनमें तीन जोड़ियां ऐसी हैं जो एक ही राष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं, जबकि चार जोड़ियां अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी।
अलग-अलग देशों के लिए खेलेंगे सभी 8 भाई
फ्रांस की टीम में थियो हर्नांडेज और लुकास हर्नांडेज एक साथ नजर आएंगे। दोनों लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। वहीं कुराकाओ की ओर से जुनिन्हो बाकुना और लिएंड्रो बाकुना मैदान पर उतरेंगे। इसके अलावा काबो वर्डे के लिए डेरॉय डुआर्टे और लारोस डुआर्टे खेलते दिखाई देंगे। नीदरलैंड्स के जुड़वां खिलाड़ी ज्यूरिएन टिम्बर और क्विंटन टिम्बर भी एक साथ विश्व कप खेलने वाले थे, लेकिन ज्यूरिएन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए, जिससे यह जोड़ी मैदान पर साथ नहीं दिखेगी।
फ्रांस और आइवरी कोस्ट ये दो भाई
फ्रांस के युवा स्टार डेसिरे डौए को विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। 21 वर्षीय विंगर को मौजूदा दौर के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में गिना जाता है। दूसरी ओर उनके बड़े भाई गुएला डौए आइवरी कोस्ट की टीम का हिस्सा हैं। दोनों के पिता आइवरी कोस्ट मूल के हैं, जबकि उनकी मां फ्रांस से हैं। इसी वजह से दोनों भाइयों को अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।
सम्बंधित ख़बरें
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया
FIFA World Cup 2026: ईरान की चेतावनी, बिना इजाजत वाले झंडे और टीम के खिलाफ नारेबाजी पर रोक सकते हैं मैच
इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था पर भड़के रुड गुलिट, फीफा प्रेसिडेंट से सीधे शब्दों में मांगा इस्तीफा
नेहरू के कालखंड को पीछे छोड़ पीएम मोदी ने रचा इतिहास, तो रवि शास्त्री ने प्रधानमंत्री की तारीफों के बांधे पुल
विलियम्स बंधु भी लिस्ट में
स्पेन के तेजतर्रार विंगर निको विलियम्स भी विश्व कप में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यूरो 2024 जीतने वाली स्पेनिश टीम का हिस्सा रह चुके निको के बड़े भाई इनाकी विलियम्स घाना के लिए खेलते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों भाई क्लब फुटबॉल में एथलेटिक बिलबाओ के लिए साथ खेलते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी राहें अलग हैं।
घाना और नीदरलैंड्स के लिए इनकी होगी भिड़ंत
घाना के डिफेंडर डेरिक लुकासेन और नीदरलैंड्स के स्ट्राइकर ब्रायन ब्रॉबी भी सगे भाई हैं। दोनों के माता-पिता घाना मूल के हैं, लेकिन दोनों ने अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया। डेरिक को विश्व कप टीम में अंतिम समय में जगह मिली है।
ये भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया
साउटार बंधुओं की भी है अलग राह
स्कॉटलैंड में जन्मे जॉन साउटार और हैरी साउटार भी इस विश्व कप में अलग-अलग देशों के लिए खेलेंगे। जॉन स्कॉटलैंड की टीम में शामिल हैं, जबकि हैरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैदान पर उतरेंगे। उनकी मां ऑस्ट्रेलिया से और पिता स्कॉटलैंड से थे, जिसके कारण दोनों भाई दोनों देशों के लिए खेलने के पात्र थे।
