‘मैंने पहले ही तय कर लिया था कि…’, प्रसिद्ध कृष्णा इंग्लैंड दौरे पर किया बड़ा खुलासा
India vs England: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम इंडिया के तेज गेंदबा प्रसिद्ध कृष्णा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों की सीरीज में 3 मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
प्रसिद्ध कृष्णा (फोटो- सोशल मीडिया)
Prasidh Krishna on England Tour: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज को 2-2 से ड्रॉ कराया था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवा टीम के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का इसमें अहम योगदान रहा था। प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा है कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भारत का 2-2 से रोमांचक ड्रॉ उनके करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक के रूप में उनकी यादों में हमेशा के लिए अंकित रहेगा।
29 वर्षीय कृष्णा ने ‘द ओवल’ में खेले गए पांचवें और निर्णायक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 8 विकेट लेते हुए भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए कृष्णा ने कहा, शारीरिक रूप से दौरे ने मुझे थका दिया था। इंग्लैंड सीरीज के बाद मैंने दस दिन का ब्रेक लिया था। ब्रेक के दौरान भी मुझे शरीर में दर्द महसूस हो रहा था।
मैंने तय कर लिया था पहली गेंद बाउंसर होगी- प्रसिद्ध कृष्णा
द ओवल टेस्ट का पांचवां दिन याद करते हुए कृष्णा ने कहा, “पहली गेंद, मैंने पहले ही तय कर लिया था, बाउंसर होने वाली थी। वह गेंद चौके के लिए गई, लेकिन इससे मुझे यह समझने में भी मदद मिली कि पिच पर क्या हो रहा है। दूसरी गेंद अंदरूनी किनारे से लगी। पहली दो गेंदों पर आठ रन आने के बावजूद, मैं काफी संयमित था। मुझे पता था कि मुझे एक निश्चित क्षेत्र में, एक निश्चित लंबाई पर गेंद फेंकनी होगी, और गेंद को ही अपना काम करने देना होगा।” कृष्णा ने दूसरे छोर से दबाव बनाने के लिए मोहम्मद सिराज को श्रेय दिया।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
IND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
उन्होंने कहा कि पहले कुछ ओवरों में मुझसे ज्यादा सिराज की गेंद स्विंग कर रही थी। जेमी स्मिथ का आउट होना निर्णायक था। उस विकेट ने सबकुछ बदल दिया। फिर विकेट गिरना समय की बात थी। जब आखिरी विकेट गिरा, तो भारत खुशी से झूम उठा।
यह भी पढ़ें: मार-मारकर बना दिया मीम मैटेरियल! इंग्लैंड के डेब्यू पेसर की जमकर हुई धुनाई, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रसिद्ध कृष्णा ने उस क्षण को याद करते हुए कहा, “आखिरी विकेट गिरने के बाद जो खुशी मिली उसे बयां नहीं किया जा सकता। हमने जमकर जश्न मनाया। भावनाएं बहुत ज्यादा थी। जब मैं अब बैठकर खेल देखता हूं, तो यह पहले जैसा नहीं लगता। मैदान पर होने के कारण, माहौल बहुत अच्छा, बहुत ऊर्जावान और बहुत ज्यादा खुशी देने वाला था। यह कुछ ऐसा है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी ऐसा ही पल, बस बैठकर और बाहर से देखकर महसूस कर पाऊंगा।” प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 मैचों की सीरीज में 3 मैच खेले थे और 14 विकेट लिए थे।
एजेंसी इनपुट के साथ
