फैनी उटागुशिमानिंदे (फोटो- सोशल मीडिया)
Fanny Uwagushimaninde: इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू हर खिलाड़ी के लिए एक खास सपना होता है, जिसे वह यादगार बनाना चाहता है। कई खिलाड़ियों ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन रवांडा की 15 साल की फैनी उटागुशिमानिंदे ने जो किया, वह ऐतिहासिक बन गया।
फैनी उटागुशिमानिंदे को नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20आई टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला। उन्होंने अपने पहले ही मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों पर 111 रन ठोक दिए, जिसमें 17 चौके शामिल थे। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत रवांडा टीम ने 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
उटागुशिमानिंदे ने सिर्फ 15 साल 223 दिन की उम्र में शतक जड़कर नया इतिहास रच दिया। वह अब महिला और पुरुष दोनों टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम था, जिन्होंने 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी बनाई थी।
What a sensational knock from Rwanda’s star as Fanny delivers a stunning 111 runs off just 65 balls on her senior national team debut. Rwanda Women post a massive 210/3 in 20 overs against Ghana It’s now game on as Ghana chase 211 for victory. Can they do it? 👀 pic.twitter.com/ZmfhIUnYRS — Rwanda Cricket Association (@RwandaCricket) March 20, 2026
फैनी ने अपने डेब्यू मैच में 111 रन की पारी खेलकर महिला टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया की पूर्व खिलाड़ी कैरेन रोल्टन के नाम थी, जिन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ फैनी उटागुशिमानिंदे महिला टी20 इंटरनेशनल इतिहास की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा है। यह उपलब्धि उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
15-year-old Fanny Utagushimaninde debuts with a massive 111 (65) vs Ghana. ✅ 1st woman to score a T20I debut century
✅ Youngest T20I centurion (15 years and 223 days)
A star is born. The future is Rwandan.#RwandaCricket #RisingStar #T20I pic.twitter.com/H6AOloYRAy — Rwanda Cricket Association (@RwandaCricket) March 20, 2026
ये भी पढ़ें: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों पर दिया बयान, कहा- यदि IPL के लिए NOC चाहिए तो फिटनेस टेस्ट जरूरी
15 साल की उम्र में इस तरह का प्रदर्शन करना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद बड़ी बात है। फैनी का यह कारनामा आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।