जश्न के दौरान हार्दिक के हाथ आई फैन की शर्ट, ठहाके लगाने लगे बुमराह- देखें मजेदार Video
वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया ने फैंस के साथ जश्न मनाया। उस दौरान हार्दिक पांड्या के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख जसप्रीत बुमराह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
- Written By: मृणाल पाठक
हार्दिक पांड्या (सौजन्यः एक्स)
मुंबई: टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाने के लिए मुंबई की सड़कों पर फैंस का सैलाब आ गया था। लाखों की संख्या में लोग भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत का जश्न मनाने के लिए रोड पर उतर आए। जहां मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया का विक्ट्री परेड चला। उसके बाद भारत के खिलाड़ी वानखेड़े में फैंस के साथ जश्न मनाने लगे। तभी हार्दिक पांड्या के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख जसप्रीत बुमराह भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दरअसल, मुंबईकरों ने टी20 विश्व कप जीत के साथ गौरव वापस लाने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान वह टीम के साथ जश्न मनाने के लिए बीसीसीआई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भारी संख्या में वानखेड़े में मौजूद थे। जहां फैंस के साथ जश्न मनाने के दौरान हार्दिक पांड्या की तरफ किसी ने शर्ट फेंकी, जिसे उन्होंने अनजाने में पकड़ लिया और बाद में उसे नीचे फेंक दिया। यह सब देखकर जसप्रीत बुमराह हंस पड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Someone threw his T-shirt on Hardik Pandya. Look at Bumrah’s reaction. 😹 pic.twitter.com/cnBvDoZBwk — BALA (@erbmjha) July 4, 2024
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। बुमराह के रिएक्शन पर भी फैंस जमकर मीम्स बना रहे हैं। इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खुद हार्दिक भी हंसने लगते हैं।
बता दें कि आईपीएल में मुंबई की कप्तानी हासिल करने के बाद से ही मुंबई की जनता ने हार्दिक पांड्या से काफी नाराज थी। रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक को मिलने से फैंस खुश नहीं थे, इसलिए आईपीएल के पूरे सीजन वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों द्वारा हूटिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने फैंस की सारी नाराजगी दूर कर दी है। मुंबई की जनता ने हार्दिक पांड्या का जोरदार स्वागत किया। उनके नाम की जमकर नारेबाजी भी की।
