IND vs ENG: लॉर्ड्स में अंग्रेजों ने की वापसी, भारत को मिली 22 रनों से शिकस्त
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने 22 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम को जीत के लिए 193 रन बनाने थे। लेकिन इंग्लैंड ने भारत को 170 रनों ऑलआउट करके मुकाबले को 22 रनों से जीत लिया। इंग्लैंड ने चौथी इनिंग में शानदार गेंदबाजी करते हुए मुकाबले को अपने हाथ से निकलने नहीं दिया।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 387 रन
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत ठीक-ठाक ही थी। जैक क्रॉली ने 18 और बेन डकेट ने 23 रन बनाए। उसके बाद ऑली पोप ने 44 रनों की पारी खेली। वहीं एक छोर पर जो रूट ने अपना पैर जमा दिया। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली।
उसके अलावा हैरी ब्रूक ने 11, बेन स्टोक्स ने 44, जेमी स्मिथ ने 51 और ब्राइडन कार्स ने 56 रनों की पारी खेली। इसके ही सहारे इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने 5, सिराज ने 2 और रेड्डी ने 2 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के बाद BCCI लेगा बड़ा निर्णय, कोचिंग रोल के लिए बालाजी समेत कई अन्य नाम किए गए शॉर्टलिस्ट
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
पहली पारी में भारत ने बनाए 387 रन
वहीं भारत ने अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 13, शुभमन गिल ने 16 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने एक छोर पर पकड़कर रखा और 100 रनों की पारी खेली। उसके अलावा करुण नायर ने 40, ऋषभ पंत ने 74, रविंद्र जडेजा ने 72, नीतीश रेड्डी ने 30 और वाशिंगटन सुंदर ने 23 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए क्रिस वोक्स ने 3, आर्चर ने 2 और बेन स्टोक्स ने 2 विकेट चटकाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय टीम को बराबरी पर रोक दिया।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 192 रन
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस पारी में इंग्लैंड के कोई बल्लेबाज ज्यादा योगदान नहीं दे सके। सभी बल्लेबाज दूसरी पारी में संघर्ष करते दिखें। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 22, बेन डकेट ने 12, जो रूट ने 40, हैरी ब्रूक ने 23, बेन स्टोक्स ने 33 और क्रिस वोक्स ने 10 रन बनाए। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 4, बुमराह ने 2, सिराज ने 2 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी भारतीय टीम
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। भारतीय टीम का लगातार विकेट गिरता रहा। जिसके कारण भारतीय टीम लक्ष्य तक पहुंच नहीं सकी और 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा नाबाद 61 रन बनाए। उनके अलावा केएल राहुल ने 39, करुण नायर ने 14 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 रन बनाए। बाकी के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
