Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BAN W vs ENG W: बांग्लादेश को इंग्लैंड से मिलेगी कड़ी चुनौती, जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

BAN W vs ENG W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड मजबूत दावेदार है, जबकि बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला बड़ी चुनौती होगी।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Oct 07, 2025 | 11:16 AM

बांग्लादेश महिला बनाम इंग्लैंड महिला (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

England Women vs Bangladesh Women, 8th Match: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो चुका है। इस टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने पाकिस्तान और इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी। अब दोनों टीमों की नजरें दूसरी जीत पर टिकी हुई है।

अनुभवी खिलाड़ियों से सजी चार बार की चैंपियन इंग्लैंड की टीम मंगलवार को आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स, हीथर नाइट, नैट स्किवर-ब्रंट, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन बेल और सोफिया डंकले जैसी क्षमतावान खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

दूसरी ओर कप्तान और विकेटकीपर दोनों की भूमिका निभाने वाली निगार सुल्ताना, रुबिया हैदर, निशिता अख्तर निशी और सुमैया अख्तर जैसी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की उम्मीदों का भार संभाल रही हैं।

इंग्लैंड की नजरें पांचवें खिताब पर

लेकिन बांग्लादेश की टीम इंग्लैंड की टीम जितनी अनुभवी या मजबूत नहीं है जिसकी नजरें अपने पांचवें एकदिवसीय विश्व खिताब पर टिकी हैं। इंग्लैंड ने पिछली बार 2017 में इस टूर्नामेंट को जीता था। जहां तक बल्लेबाजों और ऑलराउंडर का सवाल है तो इंग्लैंड का पलड़ा भारी है और बांग्लादेश के लिए यह एक बड़ी चुनौती होगी।

यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: मुनिबा अली के रन आउट पर MCC का आया जवाब, कहा- अंपायर का फैसला…

चार दिन पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराने और अपने पहले मैच से पूर्व यहां कुछ समय तक अभ्यास करने के बाद पारंपरिक रूप से मजबूत इंग्लैंड यहां की परिस्थितियों से परिचित हो गया है। हालांकि इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के मैच में इंग्लैंड की गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 150 से कम रन बने लेकिन बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीम

इंग्लैंड: नेट स्किवर ब्रंट (कप्तान), एम आर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एकलेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी वॉट-हॉज।

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशी और सुमैया अख्तर।

England women vs bangladesh women match no 8 in odi world cup know all things

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 10:43 AM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • England Cricket Team
  • ICC Women's Cricket Team
  • ICC Women’s Cricket World Cup

सम्बंधित ख़बरें

1

IND W vs PAK W: मुनिबा अली के रन आउट पर MCC का आया जवाब, कहा- अंपायर का फैसला…

2

NZ W vs SA W: साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से चटाई धूल, तैजमिन ब्रिट्स ने ठोका शतक

3

इतिहास रच गई म्लाबा, न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया World Record, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

4

NZ W vs SA W: मारिजाने कैप ने हासिल किया बड़ा मुकाम, वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.