Under-19 World Cup: थॉमस की कप्तानी पारी से जीता इंग्लैंड, सुपर-6 में बांग्लादेश को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
ENG U19 vs BAN U19: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में इंग्लैंड अंडर-19 ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। कप्तान थॉमस रेव की नाबाद 59 रन की पारी निर्णायक रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया)
England U19 vs Bangladesh U19, 3rd Match, Super Six Group 2: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स का मुकाबला शुरू हो गया है। आज सुपर सिक्स का तीसरा मुकबला इंग्लैंड अंडर-19 और बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बीच खेला गया। जिसमें इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सुपर-6 में पहली जीत हासिल कर ली है। सुपर सिक्स के ग्रुप-2 में मौजूद इंग्लैंड की टीम 30 जनवरी को अपने अगले मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी, जबकि बांग्लादेशी टीम 31 जनवरी को जिम्बाब्वे से भिड़ेगी।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला बांग्लादेश को भारी पड़ा। बांग्लादेश ने 7 रन पर जवाद अबरार (6) का विकेट गंवा दिया था। यहां से कप्तान अजीजुल हकीम तमीम ने रिफत बेग के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई।
136 पर सिमटी बांग्लादेश की टीम
रिफत बेग 4 चौकों के साथ 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान अजीजुल ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, मोहम्मद अब्दुल्ला ने 25 रन की पारी खेली, जबकि शहरयार अहमद ने 18 रन जुटाए। इन खिलाड़ियों के बदौलत बांग्लादेश की टीम 38.1 ओवरों में महज 136 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हुए सेबेस्टियन मॉर्गन ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि राल्फी अल्बर्ट और मैनी लुम्सडेन ने 2-2 विकेट निकाले।
सम्बंधित ख़बरें
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
ICC Men’s Cricket World Cup 2027: 24 साल बाद अफ्रीका लौटेगा वनडे विश्व कप, 12 मेजबान शहरों का ऐलान
क्या इंग्लैंड टेस्ट टीम की किस्मत बदलेंगे स्टीफन फ्लेमिंग? ECB जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
25 ओवर के अंदर इंग्लैंड ने दर्ज की जीत
इसके जवाब में इंग्लैंड ने 24.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। यह टीम महज 3 के स्कोर पर जोसेफ मूर्स (1) का विकेट खो चुकी थी। यहां से बेन डॉकिन्स ने बेन मेयस के साथ 40 गेंदों में 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 39 के स्कोर तक पहुंचाया। डॉकिन्स 29 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से बेन मेयस ने थॉमस रेव के साथ 68 गेंदों में 78 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ला दिया।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup: सुपर-6 में ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 6 विकेटों से रौंदा
मेयस 50 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जहां से कप्तान थॉमस रेव ने नाबाद 59 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। विपक्षी खेमे से अल फहाद ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद समीउन बसिर रतुल ने 1 विकेट अपने नाम किया।
