ENG vs ITA: ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड का राज, इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में मारी धाकड़ एंट्री
T20 World Cup 2026: इटली के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में उसे हार का सामना करना पड़ा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
England beat Italy by 24 Runs: टी20 विश्व कप 2026 का 29वां मुकाबला इंग्लैंड और इटली के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम 20 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इंग्लैंड ने मैच अपने नाम कर लिया।
Job done 🤌 On to the Super Eights ✅ pic.twitter.com/J1KWFafutm — England Cricket (@englandcricket) February 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने रचा इतिहास, दिमित्रोव को हराकर पहली क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Cristiano Ronaldo Support: स्टैंड्स में दिखे धोनी और कोहली, FIFA 2026 में रोनाल्डो को करने पहुंचे थे सपोर्ट
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
इंग्लैंड की पारी की शुरुआत रही धीमी
इंग्लैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी और केवल 21 रन के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया, जब जोस बटलर 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद फिल साल्ट और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की और दूसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को शुरुआत तो मिली, लेकिन वे उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। जैकब बेथेल ने 23 रन, टॉम बैंटन ने 30 रन और फिल साल्ट ने 28 रन बनाए। अंत में विल जैक्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे, जिसकी बदौलत इंग्लैंड 200 रन के पार पहुंच सका।
इटली की खराब शुरुआत और शानदार वापसी की कोशिश
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने केवल 1 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए और 22 रन तक पहुंचते-पहुंचते तीसरा विकेट भी गिर गया। इस स्थिति में इटली के लिए मैच जीतना मुश्किल लग रहा था। हालांकि चौथे विकेट के लिए जस्टिन मोस्का और बेन मेनंटी ने शानदार साझेदारी की। दोनों ने 48 गेंदों में 92 रन जोड़कर टीम को मुकाबले में वापस ला दिया। बेन मेनंटी ने 25 गेंदों में 60 रन की तेज पारी खेली, जबकि जस्टिन मोस्का ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में मची खलबली, भारत से मिली शर्मनाक हार के बाद इन स्टार खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज
अंत में इंग्लैंड की गेंदबाजी रही भारी
बेन मेनंटी के आउट होने के बाद इटली की पारी फिर लड़खड़ा गई और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और इटली को लक्ष्य से दूर ही रोक दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम करन सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सुपर-8 में जगह बना ली, जबकि इटली की टीम को इस हार से बड़ा झटका लगा। टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे हैं और हर मैच का महत्व बढ़ता जा रहा है।
