IND vs ENG: पहले टेस्ट में ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन, दो धाकड़ खिलाड़ियों ने की टीम में वापसी
20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इससे पहले बुधवार को इंग्लैंड ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत और इंग्लैंड की बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का इंतजार खत्म होने की कगार पर है। दो दिन बाद यानी 20 जून से दोनों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच हेडिंग्ले में होगा। इससे पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स लंबे समय बाद प्लेइंग इलेवन में वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वो अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल 2024 के दिसंबर महीने में खेला था। वहीं, तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ टीम में आखिरी 11 में मौका दिया है।
भारत के खिलाफ पहली बार खेलेंगे ये चार खिलाड़ी
हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने ऐसा चार खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जो पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ खेलेंगे। इसमें ब्राइडन कार्स, जोश टंग, हैरी ब्रुक और जैमी स्थिम का नाम शामिल हैं। अगर बात करें सलामी जोड़ी की तो पहले टेस्ट में इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली और बेन डकेट ओपनिंग कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
जिम्बाब्वे के खिलाफ चार दिनों के मैच में इन दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दोनों बल्लेबाजों ने इस दौरान शतकीय पारी खेली थी। वहीं, पहले विकेट के लिए इन दोनों ने 200 से अधिक रन बनाए। तीसरे नंबर पर ओली पोप बल्लेबाजी कर सकते हैं। इंग्लैंड के लिए मिडिल ऑर्डर में जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स और जेमी स्थिम दिखेंगे।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
Team news from Leeds ahead of a BIG week 📋 Ready to face @BCCI 👊 — England Cricket (@englandcricket) June 18, 2025
टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यश्सवी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
