लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 घोषित, आर्चर की हुई 4 साल बाद वापसी
इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। प्लेइंग-11 में जोफ्रा आर्चर की वापसी हो गई है। आर्चर की वापसी 4 साल बाद हुई है। इंग्लैंड के लिए पिछला टेस्ट मैच आर्चर ने 2021 में खेला था।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोफ्रा आर्चर (फोटो-सोशल मीडिया)
लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जोफ्रा आर्चर की वापसी 4 साल बाद हुई है। 2021 के बाद आर्चर कोई टेस्ट मुकाबला खेलेंगे।
इंग्लैंड को एजबेस्टन में 336 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट के लिए जोफ्रा आर्चर को शामिल किया है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड ने आर्चर को टीम में शामिल करके अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की कोशिश की है। वह टीम में जोश टंग की जगह लेंगे। इंग्लैंड की पुरुष टीम ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट के लिए अपनी एकादश में एकमात्र यही बदलाव किया है।
ईसीबी ने आर्चर को लेकर क्या कहा?
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर नॉटिंघमशर के जोश टंग की जगह लेंगे। फरवरी 2021 के बाद से यह आर्चर का पहला टेस्ट मैच होगा। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही अहमदाबाद में खेला था।
सम्बंधित ख़बरें
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
Women’s T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को 4 विकेट से हराया
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
2021 में खेला था आखिरी टेस्ट
कोहनी और पीठ की चोटों के बाद जोफ्रा आर्चर ने 2021 से इंग्लैंड के लिए केवल सीमित ओवर की क्रिकेट की खेली है। इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पदार्पण करने के बाद से 13 टेस्ट मैचों में 31.04 की औसत से 42 विकेट लिए हैं।
जैक क्रॉली को मिला एक और मौका
इंग्लैंड ने एक बदलाव के अलावा कोई और बदलाव नहीं किया है। इंग्लैंड की टीम जैक क्रॉली के साथ बनी हुई है। जैक क्रॉली का प्रदर्शन दोनों मैचों में कुछ अच्छा नहीं रहा। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं जोश टंग को शानदार गेंदबाजी के बाद भी प्लेइंग में शामिल नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स की पिच से परेशान टीम इंडिया! कोच ने दिया गुरुमंत्र
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।
