एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया ब्रेक

Jamie Overton takes Break From Red-Ball Cricket: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट के लिए अनिश्चितकालीन ब्रेक ले लिया है।
एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा करारा झटका, स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया ब्रेक
जेमी ओवरटन (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Jamie Overton takes Indefinite Break From Red-Ball Cricket: एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने टेस्ट क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि वो अलग-अलग फॉर्मेट में खेलने का वर्कलोड बहुत ज्यादा हो गया था। वह अब सिर्फ लिमिटेड ओवर फॉर्मेट पर ही ध्यान क्रेंदित करना चाहते हैं।

ओवरटन को पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर की समस्या रही है, जिसके कारण वह केवल दो टेस्ट ही खेल पाए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में आखिरी बार पिछले महीने भारत के खिलाफ ओवल में खेला था, जहां उन्होंने शून्य और नौ रन बनाए थे और दो विकेट भी लिए थे। ओवरटन ने जून 2022 में लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और इंग्लैंड की पहली पारी में शानदार 97 रन बनाए। उन्होंने सरे और समरसेट के लिए 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

जेमी ओवरटन ने रेड बॉल से लिया अनिश्चितकालीन ब्रेक

ओवरटन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को बताया कि काफी सोच-विचार के बाद, मैंने लाल गेंद वाले क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने का फैसला किया है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि मैंने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैचों सहित 99 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। मेरे करियर के इस पड़ाव पर 12 महीने के कैलेंडर में क्रिकेट की जरूरत को देखते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से हर स्तर पर सभी प्रारूपों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध होना अब संभव नहीं है।

ओवरटन ने इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेले हैं 20 मैच

ओवरटन ने कहा कि भविष्य में मेरा ध्यान सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर रहेगा और जब तक संभव हो मैं उच्चतम स्तर पर खेलने के लिए अपना सब कुछ देना जारी रखूंगा। ओवरटन ने 2022 में शुरू हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में केवल छह एकदिवसीय और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय और मात्र 2 टेस्ट मैच खेले हैं।

इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक ने क्या कहा?

टेस्ट से अनिश्चितकालीन ब्रेक लेने के बाद अब उन्हें एशेज सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया जाएगा। अगर वो ये फैसला नहीं लेते तो जरूर इंग्लैंड की टीम में होते। इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक रॉब की ने कहा कि जेमी की खबर अप्रत्याशित थी और यह देखकर दुख हुआ, क्योंकि वह निकट भविष्य में हमारी लाल गेंद की योजनाओं का हिस्सा होते।

टी20 क्रिकेट के लिए रेड बॉल से लिया ब्रेक

टेस्ट क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद जेमी बहुत से टी20 टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध हो सकेंगे। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हैं और हाल ही में इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड' में लंदन स्पिरिट के लिए खेल रहे थे। प्रथम श्रेणी करियर से ब्रेक लेने का उनका फैसला वैश्विक स्तर पर टी20 लीग के लिए उपलब्ध होने के लिए अपने कैलेंडर को खाली रखने के कारण हो सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com