दलीप ट्रॉफी में यश ढुल के शतक से नॉर्थ जोन जीत की ओर, तीसरे दिन की समाप्ति पर बनाई 563 रनों की बढ़त
North Zone vs East Zone, Quarter-Final: नॉर्थ जोन के लिए दूसरी पारी में दो बल्लेबाजों में शतक जड़ा। इसके साथ ही तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक नॉर्थ जोन ने 563 रनों की बढ़त बना ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
अंकित कुमार और यश ढुल (फोटो-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy Quarter-Final, North Zone vs East Zone: दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल-1 में तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉर्थ जोन ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। नॉर्थ जोन इस मुकाबले को जीत की ओर लेकर जा रही है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम के पास कुल 563 रनों की बढ़त हो गई है। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 388 रन बनाए हैं।
बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में जारी इस मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने पहली पारी में 405 रन बनाए। टीम के लिए कन्हैया वधावन ने 152 गेंदों में सर्वाधिक 76 रन बनाए। इनके अलावा आयुष बदोनी ने 60 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से मनीषी ने 111 रन देकर सर्वाधिक 6 विकेट चटकाए, जबकि सूरज जायसवाल को 2 विकेट हाथ लगे।
ईस्ट जोन पहली पारी में 230 रनों पर सिमटी
इसके जवाब में ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में महज 230 रन पर सिमट गई। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। ईस्ट जोन महज 66 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान रियान पराग ने टीम को संभाला, लेकिन उसे विशाल स्कोर तक नहीं पहुंचा सके।ईस्ट जोन की ओर से विराट सिंह ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। इनके अलावा, उत्कर्ष सिंह ने 38, जबकि रियान पराग ने 39 रन जुटाए। नॉर्थ जोन की ओर से आकिब नबी ने 5 शिकार किए, जबकि हर्षित राणा को 2 सफलताएं हाथ लगीं।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनने पर गुस्से में सुनील गावस्कर, BCCI को सरेआम सुनाई खरी-खोटी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
पहली पारी के आधार पर हासिल की थी 175 रनों की लीड
पहली पारी के आधार पर नॉर्थ जोन के पास 175 रन की लीड थी। टीम ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की। कप्तान अंकित कुमार ने शुभम खजूरिया के साथ पहले विकेट के लिए 54 रन जुटाए। शुभम 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ने यश ढुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 240 जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। यश 3 चौकों और 14 छक्कों की मदद से 133 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
यह भी पढ़ें: Duleep Trophy 2025: मोहम्मद शमी पर बरसे युवा बल्लेबाज, बनाया ‘शर्मनाक सेंचुरी’ का रिकॉर्ड
टीम 294 के स्कोर तक अपना दूसरा विकेट गंवा चुकी थी। यहां से अंकित कुमार ने आयुष बदोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की अटूट साझेदारी करते हुए दिन की समाप्ति तक टीम को 400 के करीब ला दिया। अंकित दूसरी पारी में 264 गेंदों का सामना कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक छक्के और 16 चौकों की मदद से नाबाद 168 रन जुटा लिए हैं। वहीं, आयुष 56 रन बनाकर नाबाद हैं। विपक्षी टीम के लिए सूरज जायसवाल और रियान पराग एक-एक शिकार कर चुके हैं। (आईएएनएस)
