ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, BCCI के नए नियम से तय होगा करियर

Rohit Sharma To Undergo Fitness Test: ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा को फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। वो बेंगलुरु के सीईओ में 13 से 15 सितंबर तक रहेंगे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट, BCCI के नए नियम से तय होगा करियर
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rohit Sharma To Undergo Bronco Test In Bengaluru: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले 6 महीने से कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे से वनडे क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।

रोहित ने आखिरी बार आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला था। जबकि आखिरी इटंरनेशनल मैच उन्होंने मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला था। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले रोहित शर्मा को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट देना होगा।

रोहित शर्मा को कई टेस्ट से गुजरना होगा

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित दो-तीन दिनों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे। वहां उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अपनी फिटनेस साबित करना होगा। उसके लिए उन्हें ब्रोंको टेस्ट के अलावा कई और टेस्ट से गुजरना होगा। इस दौरान वो अभ्यास सत्र में भाग लेंगे। रोहित पिछले तीन महीने से पूरी तरह से क्रिकेट से बाहर हैं। ऐसे में उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।

13 सितंबर से बेंगलुरु में रहेंगे रोहित शर्मा

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया कि हां, रोहित शर्मा फिटनेस टेस्ट के लिए 13 सितंबर से बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहेंगे। वह दो-तीन दिन यहीं रहेंगे और नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारियों के लिए यहीं अभ्यास करेंगे। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के मेन ग्राउंड (A) पर 11 से 15 सितंबर तक दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाएगा, इसलिए रोहित वहां फिटनेस टेस्ट और ट्रेनिंग नहीं कर पाएंगे। वह उसी सुविधा (CoE) के दूसरे मैदान पर फिटनेस टेस्ट और ट्रेनिंग करेंगे।

इंडिया ए के लिए खेल सकते हैं रोहित और विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली 30 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ए की ओर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल सकते हैं। ये सभी मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे। यह सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी का हिस्सा हो सकती है।

38 साल के रोहित इस समय मुंबई में भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। रोहित और कोहली ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल ही T20I से भी संन्यास ले चुके हैं। अब ये दोनों खिलाड़ी सिर्फ वनडे फॉर्मेट के लिए उपलब्ध हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com