कब और कहां खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी, जानें कैसे इस टूर्नामेंट को देख सकते हैं लाइव?
Duleep Trophy 2025 preview: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से होगी। इस खबर के माध्यम से आपको पता चलेगा कि दलीप ट्रॉफी का लाइव आप कब और कहां देख सकते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दलीप ट्रॉफी 2025 (फोटो-सोशल मीडिया)
Duleep Trophy 2025, Live Telecast & Streaming Details: बीसीसीआई की घरेलू सीजन 28 अगस्त से शुरू हो रहा है। बीसीसीआई घरेलू सीजन की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से करने जा रही है। दलीप ट्रॉफी 2025 का सीजन 28 अगस्त से 15 सितंबर तक खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के दो अलग-अलग मैदान पर खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 6 टीमों के बीच खेला जाएगा।
आइए जानते हैं दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत किसके-किसके बीच होगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत कब होगी। यह टूर्नामेंट कहां खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी का लाइव कब और कहां देख सकते हैं। इसके अलावा आप यह भी जानेंगे कि सभी मुकाबले कितने बजे से खेले जाएंगे।
कितने टीमें इस टूर्नामेंट में होगी शामिल?
इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमों को ही शामिल किया जाता है। जिसमें ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, नॉर्थ जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन की टीमें शामिल होगी।
सम्बंधित ख़बरें
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल
DC के लिए राहत की खबर…इस दिन टीम में जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क, इस खतरनाक टीम के सामने करेंगे सीजन की शुरूआत
IPL 2026: इकाना में चौके-छक्कों के बीच चले लात-घूंसे! स्टैंड्स में भिड़े फैंस, देखें VIDEO
किसके बीच में खेला जाएगा पहला मुकाबला?
दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त 2025 से होगी। पहला मुकाबला नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु में सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। वहीं 28 अगस्त को सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड B, बेंगलुरु में खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट का लाइव कैसे देख सकते हैं?
दलीप ट्रॉफी 2025 का टीवी पर लाइव टेलिकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर होगा। वहीं मोबाइल में आप जियो हॉटस्टार पर इस टूर्नामेंट के सारे मुकाबले देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, दलीप ट्रॉफी में ऐसा करते ही रचेंगे इतिहास
सेमीफाइनल का मुकाबला कब से?
दलीप ट्रॉफी में सेमीफाइनल का मुकाबला 4 से 7 सितंबर के बीच में खेला जाएगा। इस दौरान क्वार्टरफाइनल की विजेता टीमें साउथ जोन और वेस्ट जोन से भिड़ेगी।
कब से खेला जाएगा फाइनल?
फाइनल का मुकाबला 11 से 15 सितंबर के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल में एक-दूसरे के सामने भिड़ेंगी। अगर नॉर्थ जोन की टीम सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचती है तो दो बड़े खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए नहीं दिखेंगे। वो एशिया कप के लिए भारतीय टीम के साथ रहेंगे।
दलीप ट्रॉफी का शेड्यूल
| दिनांक | दिन | मैच | टीम 1 | टीम 2 | स्थान | समय |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 28-31 अगस्त | गुरुवार-रविवार | क्वार्टर फाइनल 1 | नॉर्थ जोन | ईस्ट जोन | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु | सुबह 09:30 बजे |
| 28-31 अगस्त | गुरुवार-रविवार | क्वार्टर फाइनल 2 | सेंट्रल जोन | नॉर्थ ईस्ट जोन | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड B, बेंगलुरु | सुबह 09:30 बजे |
| 4-7 सितंबर | गुरुवार-रविवार | सेमीफाइनल 1 | साउथ जोन | घोषित किया जाएगा | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु | सुबह 09:30 बजे |
| 4-7 सितंबर | गुरुवार-रविवार | सेमीफाइनल 2 | वेस्ट जोन | घोषित किया जाएगा | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड B, बेंगलुरु | सुबह 09:30 बजे |
| 11-15 सितंबर | गुरुवार-सोमवार | फाइनल | घोषित किया जाएगा | घोषित किया जाएगा | बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड, बेंगलुरु | सुबह 09:30 बजे |
