Dinesh Karthik ने इस खिलाड़ी को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- लंबे समय तक भारतीय टीम ने नहीं रख सकेंगे बाहर
Dinesh Karthik: IPL 2026 में देवदत्त पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित दिनेश कार्तिक ने उनकी तारीफ की और कहा कि अगर यह फॉर्म जारी रहा, तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया)
Dinesh Karthik Hails Devdutt Padikkal: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल ने दो मैचों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। आरसीबी के बल्लेबाजी कोच और मेंटर दिनेश कार्तिक का मानना है कि आईपीएल 2026 में देवदत्त पडिक्कल अगर मौजूदा फॉर्म को जारी रखने में सफल रहते हैं, तो उन्हें भारतीय टीम से बाहर रखना काफी मुश्किल होगा।
रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 172 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 5 चौके और दो छक्के लगाए। पडिक्कल की पारी के कारण आरसीबी ने बड़े टोटल की नींव रखी, जिसके दम पर टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन बनाने में सफल रही।
Dinesh Karthik ने देवदत्त पडिक्कल की तारीफ की
दिनेश कार्तिक ने जियोस्टार के साथ बात करते हुए कहा, “सबसे पहली बात जो सामने आती है, वह है उनका पक्का इरादा। ऐसी पिच पर जहां शुरुआत में रन आसानी से नहीं बनते, तो कई बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में विकेट गंवा बैठते हैं। जब हालात मुश्किल थे, तब भी देवदत्त ने सब्र बनाए रखने का साहस दिखाया। जैसे ही उन्हें पहली बाउंड्री मिली, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी करने का अंदाज बदल दिया। वह एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स खेल रहे हैं और गेंद को शानदार तरीके से हिट कर रहे हैं। अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे, तो उन्हें लंबे समय तक भारतीय टीम से बाहर रखना मुश्किल होगा। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं और हम जानते हैं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
कार्तिक ने आगे कहा, “देवदत्त पडिक्कल की एक और बात जो मुझे बहुत अच्छी लगती है, वह यह है कि वह कर्नाटक के ड्रेसिंग रूम में एक लीडर के तौर पर आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 25 साल की उम्र में भी वह अपने आइडिया और लीडरशिप से टीम में योगदान देते हैं और यह देखना बहुत अच्छा लगता है।”
Dinesh Karthik ने टिम डेविड के ताबड़तोड़ पारी की भी प्रशंसा की
कार्तिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 25 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले टिम डेविड की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “टिम डेविड गेंद को बहुत जोरदार तरीके से हिट करने वाले एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनका बैट स्विंग बहुत स्मूद है, उनका कद लंबा है और बड़े शॉट खेलने के लिए जरूरी सभी खूबियां उनमें मौजूद हैं। टिम डेविड के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह प्रैक्टिस के दौरान सभी खूबियों को लगातार बनाए रखें।”
यह भी पढ़ें: टेस्ट रिटायरमेंट से हुए फायदा… आर. अश्विन ने विराट कोहली को लेकर कह दी ये बड़ी बात
कार्तिक ने कहा कि डेविड के लिए अहम है कि वह नेट्स में प्रैक्टिस के दौरान ज्यादा से ज्यादा गेंदों का सामना करें। वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, इसलिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के मुकाबले उन्हें एक मैच में अक्सर कम गेंदें खेलने को मिलती हैं। इसी वजह से नेट्स में यह जरूरी है कि वह काफी गेंदें खेलें और अच्छी लय में रहें। उनके खेल का बाकी हिस्सा पहले से ही बहुत मजबूत है।
