राजधानी का पंजाब को तगड़ा पंच, दिल्ली ने जीत के साथ IPL 2025 को कहा अलविदा
इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 का सफर खत्म हो गया है। हालांकि इस हार के बाद भी पंजाब टॉप-2 में बनी हुई है। पंजाब के लिए इस मुकाबले में हार की वजह उसके गेंदबाज रहे।
- Written By: संजय बिष्ट
DC ने PBKS को छह विकेट से हराया (फोटो- सोशल मीडिया)
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 66वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। जिसके बाद दिल्ली ने जीत के साथ आईपीएल 2025 में अपने सफर को अलविदा कह दिया। DC के लिए इस जीत के हीरो समीर रिजवी और करुण नायर रहे। इन दोनों की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत दिल्ली मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराने में कामयाब रही। इससे पहले दिल्ली के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने पहले खेलते हुए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। ये ही कारण था कि वो दिल्ली कैपिटल्स के सामने 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये स्कोर भी छोटा पड़ गया। दिल्ली ने पंजाब किंग्स के द्वारा दिए गए स्कोर को 4 विकेट के नुकसान व 3 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
𝙍𝙞𝙯𝙯-𝙥𝙚𝙘𝙩 𝙩𝙝𝙚 𝙛𝙞𝙣𝙞𝙨𝙝𝙚𝙧 🙇♂️ A high-quality innings to close it out in style ✌️@DelhiCapitals sign off from this season in a 𝘳𝘰𝘢𝘳𝘪𝘯𝘨 fashion 💙 Updates ▶ https://t.co/k6WP8zBwzL #TATAIPL | #PBKSvDC pic.twitter.com/3qgtrlWDDj — IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
IPL 2026 के आखिरी लीग में DC और KKR आमने-सामने, दिल्ली ने कोलकाता को जीत के लिए दिया 204 रनों विशाल का टारगेट
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
दिल्ली की जीत के दो हीरो
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस जीत के हीरो दो खिलाड़ी रहे। जी हां, DC के लिए जीत में करुण नायर और समीर रिजवी ने अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 62 रन की मैच जीताऊ साझेदारी हुई। जिसके बाद करुण नायर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए।
वहीं, समीर रिजवी ने आईपीएल में अपनी पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने मुश्किल वक्त में 25 गेंदों का सामना करते हुए 232 के स्ट्राइक रेट के साथ 58 रन बनाए। उनकी इस पारी के लिए ‘प्लेयर ऑप द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया। अगले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए समीर रिजवी सकारात्म पहलू बनकर सामने आए।
For his maiden #TATAIPL 5️⃣0️⃣ and finishing act, Sameer Rizvi receives the Player of the Match award 👏👏 Relive his innings ▶ https://t.co/rPYjSTb5J0
#PBKSvDC pic.twitter.com/YRnE5iyjFD — IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2025
पंजाब किंग्स की खराब गेंदबाजी
पंजाब किंग्स के लिए इस हार के सबसे बड़े जिम्मेदार उसके गेंदबाज रहे। पंजाब किंग्स के गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 206 रन का बचाव नहीं कर पाए। इस मुकाबले में PBKS के ज्यादातर गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 से उपर की रही। अज़मतुल्लाह उमरज़ई 11.50, हरप्रीत बरार 10.20, मार्को यान्सन 10.20, प्रवीण दुबे 10.00 और मार्कस स्टोइनिस ने 14.00 की इकोनॉमी के साथ रन लुटाए। पंजाब के लिए इस मुकाबले में हरप्रीत बरार को 2 व मार्को यान्सन और प्रवीण दुबे को 1-1 विकेट मिला।
मार्कस स्टोइनिस की विस्फोटक पारी गई बेकार
पंजाब किंग्स की हार के साथ-साथ हरफनमौला खिलाड़ी मार्को स्टाइनिस की विस्फोटका पारी बेकार गई। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा। टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाए। इसके अलावा जोश इंग्लिश ने 32 और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 28 रन की पारी खेली।
चेन्नई के खिलाफ आशीष नेहरा की बड़ी चाल, प्लेइंग इलेवन कर दिया ये बड़ा उलटफेर!
दिल्ली के गेंदबाजों ने भी लुटाए भरपूर रन
शानदार शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों भी महंगे साबित हुए। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 12.20 की इकोनॉमी के साथ 49 रन दिए। मुकाबले में मुस्तफिजुर रहमान के 3 व विप्राज निगम और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिले। वहीं, मुकेश कुमार ने एक विकेट अपने नाम किया।
