Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर

Happy Birthday Deepak Hooda: दीपक हुड्डा आज 31 साल के हो गए। घरेलू क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक संघर्ष और वापसी की कहानी वाले हुड्डा ने भारत के लिए वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 19, 2026 | 06:52 AM

दीपक हुड्डा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Deepak Hooda Birthday: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर दीपक हुड्डा आज 19 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक समय दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या को लेकर बड़ा विवाद हुआ था। जिसके बाद ऐसा लगा था कि हुड्डा का करियर खत्म हो गया है। हालांकि, इसके बाद हुड्डा ने वापसी करते हुए खुद को संभाला और वापसी करते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई।

दीपक हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में 19 अप्रैल, 1995 को हुआ। दीपक को शुरुआत से ही क्रिकेट से खास लगाव था, हालांकि हरियाणा में इस खेल के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। यही कारण रहा कि दीपक हरियाणा को छोड़कर बड़ौदा शिफ्ट हो गए। लगातार दमदार प्रदर्शन के बूते दीपक ने साल 2014 में बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट में अपना पहला मुकाबला खेला। दीपक पहले ही मैच में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे और उन्होंने बंगाल के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही गेंदबाजी में भी 3 विकेट चटकाए।

घरेलू क्रिकेट में दीपक ने किया प्रभावित

दीपक घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित करने में सफल रहे। इरफान और युसूफ पठान ने भी क्रिकेट की दुनिया में पांव जमाने में दीपक की काफी मदद की। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और उन्हें आईपीएल 2015 के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।

सम्बंधित ख़बरें

कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी

BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर की कार्रवाई, डगआउट में फोन इस्तेमाल करने पर मिली ये सजा

विनोद कांबली की सेहत पर संकट, दिमाग में क्लॉट और स्ट्रोक का खतरा! अब सचिन तेंदुलकर बने अपने दोस्त का सहारा

RCB ने बजाया ‘डोसा-इडली-सांभर-चटनी’ गाना तो भड़की चेन्नई, BCCI से की शिकायत, जानें पूरा मामला

2021 में दीपक का क्रुणाल के साथ हुआ विवाद

दीपक हुड्डा का करियर शानदार चल रहा था और वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। फिर साल 2021 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दीपक को अंदर तक झकझोर दिया। सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक पहले दीपक की बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पांड्या से लड़ाई हो गई। दीपक ने क्रुणाल पर क्रिकेट करियर खत्म करने जैसे आरोप भी लगाए और टीम का बायो-बबल छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ें: कप्तानी से फिनिशर तक, हर जिम्मेदारी में खरा उतरा ये स्टार खिलाड़ी; जानें ऐसी है उसकी कहानी

बड़ौदा क्रिकेट ने दीपक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पूरे सीजन के लिए निलंबित कर दिया। इस घटना से दीपक बुरी तरह से टूट गए और उन्होंने अपना इंटरनेशनल करियर शुरू होने से पहले ही खत्म मान लिया। इस मुश्किल समय में दीपक को एक बार फिर इरफान और युसूफ पठान का साथ मिला, जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें दोबारा से मैदान पर लेकर आए।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2022 में किया डेब्यू

दीपक ने घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का दामन थाम लिया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम दीपक को मिला और साल 2022 में उन्हें भारतीय टीम का बुलावा आया। दीपक ने 6 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। वहीं, इसी महीने में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने का भी मौका मिला।

दीपक का इंटरनेशनल करियर

दीपक ने भारत की तरफ से खेले 10 वनडे मुकाबलों में अब तक 25 की औसत से 153 रन बनाए हैं। वहीं, टी20 इंटरनेशनल में दीपक ने 17 पारियों में 147 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 368 रन बनाए हैं। दीपक उन भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं, जो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वनडे और टी20 को मिलकर दीपक 9 विकेट भी निकाल चुके हैं।

‘गिरा हूं तो क्या हुआ, मैं उठ कर फिर चलूंगा, राख से भी मैं आग बनकर फिर निकलूंगा। टूटना मेरी फितरत नहीं, बिखर कर जुड़ना है। अबकी बार आसमान से भी ऊपर उड़ना है।’ ये लाइनें भारतीय टीम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा पर एकदम फिट बैठती हैं।

Deepak hooda celebrates 31st birthday on 19 april 2026 know about career

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 06:52 AM

Topics:  

  • BCCI
  • Birthday Wishes
  • Indian Cricket Players
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.