क्रिकेट के मैदान पर हादसा! कैच लपकने के चक्कर में खिलाड़ी के चेहरे पर लगी चोट, बहने लगा खून, देखें वीडियो
DC vs RCB: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए, जिससे टीम को झटका लगा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
RCB के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए मुकेश कुमार (फोटो- सोशल मीडिया)
Mukesh Kumar Injury: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन की तीसरी जीत हासिल की और अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। बेंगलुरु की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही पिच पर दिल्ली के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोका।
कैच के प्रयास में चोटिल हुए मुकेश कुमार
मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स को एक बड़ा झटका तब लगा, जब तेज गेंदबाज मुकेश कुमार फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के 18वें ओवर में हुई, जब लुंगी एनगिडी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद हवा में पीछे की ओर चली गई।
मुकेश कुमार ने कैच पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन वह गेंद तक सही समय पर नहीं पहुंच सके। गेंद उनके हाथ से छिटककर बाउंड्री की ओर चली गई। इसी दौरान जमीन पर गिरते वक्त उनकी नाक पर चोट लग गई। चोट लगने के बाद वह तुरंत दर्द में नजर आए और मैदान पर फीजियो को बुलाना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश अपनी नाक को संभालते हुए मैदान से बाहर चले गए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल
WI vs NZ 5th ODI: हेटमायर और रदरफोर्ड की तूफानी पारियों से वेस्टइंडीज की जीत, न्यूजीलैंड ने 3-2 से जीती सीरीज
Oops, that’s hurt Mukesh Kumar pic.twitter.com/tUKaC1FqX5 — Nickk Knight (@KnightNick34590) April 18, 2026
गेंदबाजी में किया अहम योगदान
चोटिल होने से पहले मुकेश कुमार ने अपने कोटे के चारों ओवर पूरे कर लिए थे। उन्होंने इस मुकाबले में 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनका सबसे अहम विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का रहा, जिससे टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली।
मुकेश कुमार का प्रदर्शन इस सीजन में धीरे-धीरे बेहतर होता नजर आ रहा है। उन्होंने अब तक 5 मैचों में कुल 5 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के लिए उनका फिट रहना और लय में बने रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि टूर्नामेंट के आगे के मुकाबलों में उनकी भूमिका अहम रहने वाली है।
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस जीत के साथ आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है, लेकिन मुकेश कुमार की चोट टीम के लिए चिंता का विषय हो सकती है। अगर उनकी चोट गंभीर होती है, तो टीम को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करना पड़ सकता है। आने वाले मैचों में दिल्ली की नजर जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत की जा सके।
