IND vs ENG: अगर न होती ये गलतियां तो दूसरे दिन तीन की जगह टीम इंडिया को मिलते पांच विकेट
हेडिंग्ले टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया इंग्लैंड के तीन बल्लेबाजों को आउट कर पाई। इस दौरान यदि टीम इंडिया से दो बड़ी गलतियां न होती तो उससे खाते में तीन की जगह पांच विकेट होते।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारत बनाम इंग्लैंड हेडिंग्ले टेस्ट का दूसरा दिन (फोटो- सोशल मीडिया)
इंग्लैंड: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी। इस दौरान टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड के सामने 471 रन बनाए। टीम के लिए यशस्वी जायसवाल, कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा शुरुआत में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 52 रन बनाए। दूसरे दिन बल्लेबाजी करने आई इंग्लैंड की टीम को उनका पहला झटका 4 रन के स्कोर पर लगा। फिर दूसरे विकेट के लिए ओली पोप और बेन डकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई।
कुल मिलाकर इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल समाप्त होने तक अपने तीन विकेट खोए। दूसरे दिन गेंदबाजी के दौरान टीम इंडिया के कुछ गलतियां भी हुई। यदि ये गलतियां नहीं होती तो शायद टीम इंडिया को तीन विकेट से ज्यादा सफलताएं मिल सकती थी।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
पहली गलती
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन टीम इंडिया से पहली गलती ओली पोप के रूप में हुई। ओली पोप ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का कुल 9वां शतक जड़ा। यदि जसप्रीत बुमराह की गेंद पर उनका कैच पकड़ लिया जाता तो वो शतक से चूक जाते और टीम इंडिया को जल्दी एक विकेट मिल जाता। जब ओली पोप 60 रन के स्कोर पर थे तो बुमराह की गेंद पर उनका कैच स्पिल में खड़े यशस्वी जायसवाल के पास गया और वो इस कैच को नहीं लपक पाए। जिसके बाद पोप ने देखते ही देखते अपना शतक पूरा कर लिया।
दूसरी गलती
ओली पोप के बाद जसप्रीत बुमराह के ओवर में एक और गलती हो गई। ये दूसरे दिन का आखिरी ओवर था। इस दौरान बल्लेबाज हैरी ब्रुक का विकेट मिल सकता था। बुमराह की बाउंसर गेंद पर ब्रुक का कैच मोहम्मद सिराज ने पकड़ा था, लेकिन इस गेंद को अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया। जिसके चलते हैरी ब्रुक को जीवनदान मिल गया।
