T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार बल्लेबाज पूरी तरह हुए फिट
T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
David Miller cleared Fitness Test: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी शनिवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने दी।
सीएसए ने अपने बयान में कहा, “साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर को अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मेडिकल रूप से फिट घोषित कर दिया गया है। मिलर ने इस हफ्ते सफलतापूर्वक फिटनेस टेस्ट पास किया, उन्हें एसए20 के दौरान पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेलते समय एडक्टर मांसपेशी में खिंचाव आया था। वह रविवार को टीम में शामिल होंगे।”
9 फरवरी को होगा साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला
एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम को आगामी वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में रखा गया है, जहां इस टीम के साथ अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात भी हैं। साउथ अफ्रीकी टीम 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अपने वर्ल्ड कप अभियान से पहले साउथ अफ्रीका 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र वार्म-अप मैच में भारत से भिड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
हरिद्वार में हुई इस एक मुलाकात ने मचाई खलबली, दक्षिण अफ्रीका ने भारत से वापस बुलाया अपना राजदूत
Ceuta Border Crisis: स्पेन और मोरक्को बॉर्डर पर हालात बहुत गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़कर 67 हुई
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
Ebola Virus Congo: कांगो में इबोला का खौफनाक तांडव, 1000 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा भारी हड़कंप
SA20 के दौरान चोटिल हुए थे मिलर
36 वर्षीय मिलर को एसए20 लीग के अपने आखिरी लीग मैच में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते समय एडक्टर इंजरी हुई थी, लेकिन अब उन्हें वर्ल्ड कप में प्रोटियाज की तरफ से खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह इवेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। मिलर ने साउथ अफ्रीका की ओर से 133 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 140.56 के स्ट्राइक रेट से 2630 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के लिए सभी देशों ने स्क्वाड का किया ऐलान, यहां देखें 20 टीमों की पूरी लिस्ट
ये खिलाड़ी जूझ रहे चोट से
इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने टोनी डी जोरजी और डोनोवन फेरीरा के हैमस्ट्रिंग इंजरी और कंधे में फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया था। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी एसए20 में खेलते समय पैर की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे।
