Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दासुन शनाका ने की सनथ जयसूर्या की बराबरी, एशिया कप में ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बने

Dasun Shanaka Equals Jayasuriya's Record: श्रीलंका के दासुन शनाका ने एशिया कप के सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Sep 21, 2025 | 03:57 PM

दासुन शनाका (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Dasun Shanaka Equals Sanath Jayasuriya’s Record: एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका के दासुन शनाका ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान शनाका ने 6 छक्के लगाए। इन 6 छक्कों के बदौलत शनाका एशिया कप टी20I मैच में आधा दर्जन छक्के लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में श्रीलंका के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शनाका ने 37 गेंदों पर 64 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और छह छक्के लगाए। शनाका से पहले कुल छह और बल्लेबाजों ने एशिया कप टी20I मैच में छह या उससे अधिक छक्के लगाए हैं।

एशिया कप टी20I मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

बल्लेबाज़ देश रन गेंदें छक्के विरोधी टीम स्थान दिनांक
बाबर हयात हांगकांग 122 60 7 ओमान फतुल्लाह 19 फरवरी 2016
सूर्यकुमार यादव भारत 68 26 6 हांगकांग दुबई 31 अगस्त 2022
नजीबुल्लाह जादरान अफग़ानिस्तान 43 17 6 बांग्लादेश शारजाह 30 अगस्त 2022
रहमानुल्लाह गुरबाज अफग़ानिस्तान 84 45 6 श्रीलंका शारजाह 3 सितंबर 2022
विराट कोहली भारत 122 61 6 अफग़ानिस्तान दुबई 8 सितंबर 2022
मोहम्मद नबी अफग़ानिस्तान 60 22 6 श्रीलंका अबू धाबी 18 सितंबर 2025
दासुन शनाका श्रीलंका 64* 37 6 बांग्लादेश दुबई 20 सितंबर 2025

शनिवार को लगाए गए छह छक्कों की मदद से शनाका ने श्रीलंका के लिए एशिया कप (वनडे और टी20 दोनों मिलाकर) में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने के सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 30 जून 2008 को कराची में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 130 रनों की पारी के दौरान जयसूर्या ने छह छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें: लिटन दास ने तोड़ा शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड, T20I में ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बने

एशिया कप मैच में श्रीलंका के लिए सर्वाधिक छक्के

बल्लेबाज़ रन गेंदें छक्के विरोधी टीम फॉर्मेट स्थान दिनांक
सनथ जयसूर्या 130 66 6 बांग्लादेश वनडे कराची 30 जून 2008
दासुन शनाका 64* 37 6 बांग्लादेश T20I दुबई 20 सितंबर 2025
सनथ जयसूर्या 125 114 5 भारत वनडे कराची 6 जुलाई 2008

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से एक पारी में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड कुसल परेरा के नाम है। उन्होंने यह शानदार उपलब्धि 22 दिसंबर 2017 को इंदौर में भारत के खिलाफ हासिल की थी। इस मैच में कुसल परेरा ने मात्र 37 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 छक्के जड़े। यह अब तक किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक पारी में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

श्रीलंका के लिए एक टी20I मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ी रन गेंदें छक्के विरोधी टीम स्थान दिनांक
कुसल परेरा 77 37 7 भारत इंदौर 22 दिसंबर 2017
कुसल मेंडिस 86 55 6 बांग्लादेश सिलहट 9 मार्च 2024
इसुरु उदाना 84* 48 6 दक्षिण अफ़्रीका सेंचुरियन 22 मार्च 2019
भानुका राजपक्षे 77 48 6 पाकिस्तान लाहौर 7 अक्टूबर 2019
चरिथ असलंका 67 41 6 न्यूज़ीलैंड ऑकलैंड 2 अप्रैल 2023
दासुन शनाका 64* 37 6 बांग्लादेश दुबई 20 सितंबर 2025
थिसारा परेरा 57 31 6 इंग्लैंड कोलंबो (आरपीएस) 27 अक्टूबर 2018
दासुन शनाका 56* 22 6 भारत पुणे 5 जनवरी 2023

Dasun shanaka equals sanath jayasuriya record of hitting most sixes in asia cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2025 | 03:57 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • Bangladesh vs Sri Lanka
  • Sri Lanka
  • Sri Lanka Cricket Team

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भारत के खिलाड़ियों में से एक…’, सरफराज अहमद ने वैभव सूर्यवंशी पर साधा निशाना

2

भारत-श्रीलंका रिश्तों में नया पुल! जयशंकर ने 120 फुट के ब्रिज का किया उद्घाटन,राष्ट्रपति रहे मौजूद

3

U19 Asia Cup का खिताब जीतने के बाद पाकिस्तानी PM ने की पैसों की बारिश, हर खिलाड़ी को 1 करोड़ का इनाम

4

U19 Asia Cup में पाकिस्तान से हार के बाद BCCI सख्त, आयुष म्हात्रे और कोच को देना होगा जवाब

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.