न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से डेरिल मिचेल हुए बाहर
Daryl Mitchell: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से बाहर हो गए हैं। पहले मुकाबले में डेरिल मिचेल ने शतक जड़ा था लेकिन जांघ में दर्द उठी और फील्डिंग नहीं की।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)
Daryl Mitchell ruled out of second ODI: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल बाहर हो गए हैं। पहले वनडे में शतक लगाते समय उन्हें जांघ में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें दूसरे मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। न्यूज़ीलैंड टीम ने उनकी जगह बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को टीम में बुलाया है। निकोल्स सोमवार को नेपियर में टीम से जुड़ेंगे।
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मिचेल आज नेपियर नहीं जाएंगे। इसके बजाय वह क्राइस्टचर्च में अपने बाएं कमर के हिस्से की जांच करवाएंगे। पहले मैच के दौरान उन्हें जांघ में दर्द महसूस हुआ था और शतक लगाने के बाद वह दूसरी पारी में मैदान पर वापस नहीं उतरे। बोर्ड ने कहा कि जांच की रिपोर्ट से पता चलेगा कि मिचेल आगे इस वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं।
रविवार को हेगले ओवल में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज पर सात रनों की जीत दर्ज की थी। मिचेल ने पहले मैच में 118 गेंदों पर 119 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लेकिन कमर के दर्द के कारण वह पूरी दूसरी पारी ड्रेसिंग रूम में ही बैठे रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
बेहतरीन फॉर्म में हैं हेनरी निकोल्स
उधर, हेनरी निकोल्स घरेलू फोर्ड ट्रॉफी प्रतियोगिता में बेहतरीन फॉर्म में हैं। वे 76.50 की औसत से 306 रन बनाकर रन बनाने की सूची में सबसे आगे हैं, जिसमें ओटागो और ऑकलैंड के खिलाफ पहले और तीसरे राउंड में लगातार दो शतक (नाबाद 117 और नाबाद 138) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: टेम्बा बावुमा ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10 जीत हासिल करने वाले पहले कप्तान बने
एक और कीवी खिलाड़ी हुआ चोटिल
मिचेल की चोट न्यूजीलैंड टीम की लगातार बढ़ती चोटों की सूची में एक और नाम जुड़ गया है। इस सीरीज में पहले से ही कई खिलाड़ी बाहर हैं। कीवी टीम मोहम्मद अब्बास (पसलियां), फिन एलन (पैर), लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), विल ओ’रुरके (पीठ), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) सहित कई खिलाड़ियों के बिना खेल रही है।
टीम सोमवार दोपहर क्राइस्टचर्च से नेपियर रवाना होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे बुधवार को मैक्लीन पार्क में खेला जाएगा। ये तीन मैचों की वनडे सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच इतने ही मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
