IND vs NZ फाइनल को लेकर डेल स्टेन की खौफनाक भविष्यवाणी! कहा- हारने वाली टीम को दूंगा…
T20 World Cup 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बड़ी भविष्यवाणी की है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच को लेकर डेल स्टेन की भविष्यवाणी (फोटो- सोशल मीडिया)
Dale Steyn on India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले को लेकर पूरी क्रिकेट दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंची हैं और अब खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।
इस हाई वोल्टेज मैच से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि अगर न्यूजीलैंड की टीम इस फाइनल में भारत को नहीं हरा पाती है तो वह ‘चोकर्स’ का टैग न्यूजीलैंड को दे देंगे। क्रिकेट की दुनिया में यह टैग लंबे समय से साउथ अफ्रीका के साथ जुड़ा हुआ है, क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में अफ्रीकी टीम कई बार दबाव में हारती रही है।
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को दी थी करारी शिकस्त
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हरा दिया था। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन न्यूजीलैंड ने इस टारगेट को महज 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। कीवी टीम ने यह मैच 9 विकेट से जीत लिया। यह पूरे टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की पहली हार थी और इसी के साथ उनका सफर भी समाप्त हो गया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
फाइनल से पहले डेल स्टेन का बड़ा बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल से पहले डेल स्टेन ने एबी डी विलियर्स के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि हर कोई साउथ अफ्रीका को चोकर्स कहना पसंद करता है, लेकिन अब समय आ गया है कि इस टैग को लेकर बात की जाए। स्टेन ने कहा कि न्यूजीलैंड भी कई बार बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है, लेकिन उसने ज्यादा वर्ल्ड कप नहीं जीते हैं। ऐसे में अगर वे इस बार भी खिताब जीतने में नाकाम रहते हैं तो फिर यह सवाल उठना स्वाभाविक है।
ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में, T20 WC Final के दौरान इन दो खिलाड़ियों पर सबकी नजरें
न्यूजीलैंड को दे सकता हूं चोकर्स का टैग
डेल स्टेन ने आगे कहा कि अगर न्यूजीलैंड इस फाइनल मैच में भारत को नहीं हरा पाती है तो वह औपचारिक रूप से चोकर्स का टैग न्यूजीलैंड को दे देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यूजीलैंड की टीम पसंद है और वह चाहते हैं कि वे अच्छा प्रदर्शन करें। स्टेन के मुताबिक भारत को उसकी घरेलू परिस्थितियों में हराना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं होता। उनका मानना है कि न्यूजीलैंड को भारत को हराने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में अब सभी की नजरें इस फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं कि आखिर कौन सी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करती है।
