कटक में टीम इंडिया ने काटा गदर, अफ्रीका को पहले टी20 में 101 रन से चटाई धूल, हार्दिक की दमदार वापसी
India beat South Africa: पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। इसके साथ ही 'सूर्यकुमार एंड कंपनी' ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Team India beat South Africa in 1st T20 Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 101 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 12.3 ओवर में सिर्फ 74 रन पर सिमट कर रह गई। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन उनका यह फैसला पूरी तरह उल्टा पड़ गया।
हार्दिक पांड्या की दमदार वापसी
टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए थे। मुश्किल हालात में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने जिम्मेदारी संभाली और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 59 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 210 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और भारतीय पारी को मजबूती दी। एशिया कप 2025 के बाद टी-20 टीम में वापसी कर रहे हार्दिक ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। गेंदबाजी में भी उन्होंने 1 विकेट झटककर अपना योगदान दिया।
An emphatic win in the #INDvSA T20I series opener 🥳#TeamIndia register a 1⃣0⃣1⃣-run victory in Cuttack to go 1⃣-0⃣ up 🙌 Scorecard ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/mw3oxC5AHw — BCCI (@BCCI) December 9, 2025
हार्दिक पांड्या के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका, लेकिन कई खिलाड़ियों ने उपयोगी पारियां जरूर खेलीं। अभिषेक शर्मा ने 17, तिलक वर्मा ने 26, अक्षर पटेल ने 23, शिवम दुबे ने 11 और जितेश शर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। लुथो सिपामला को 2 विकेट मिले, जबकि डोनोवन फरेरा ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।
सम्बंधित ख़बरें
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
आखिर क्यों पहले ओवर में हार्दिक पांड्या को आई Jasprit Bumrah की याद, कप्तान ने राज से उठाया पर्दा
गेंदबाजों का कहर, 74 रन पर सिमटी साउथ अफ्रीका
175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके। वहीं हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली। साउथ अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि कप्तान एडन मार्करम और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14-14 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सका।
ये भी पढ़ें: SA के खिलाफ हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, तूफानी पारी खेल रोहित-विराट के इस क्लब में हुए शामिल
इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। कटक में मिली इस बड़ी जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास भी काफी बढ़ा होगा और आने वाले मुकाबलों में भी टीम इसी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।
