पावरप्ले के राजा बने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज, 6 ओवर के अंदर निकाल दी CSK की हवा, 4 बल्लेबाज हुए आउट
CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज काल बनकर सामने आए। नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने पावरप्ले के अंदर चेन्नई के चार बल्लेबाजों पवेलियन भेज दिया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सीएसके बनाम आरआर (फोटो- @IPL)
CSK vs RR 3rd Match IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में आज बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। एक ओर रियान पराग राजस्थान की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरी है। लेकिन इस मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स की पहले 6 ओवर के अंदर हालत खराब कर दी।
पावरप्ले में RR के गेंदबाजों का जलवा
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले तक मुकाबले का रूख बदल कर रख दिया। कुल मिलाकर राजस्थान के गेंदबाज नंद्रे बर्गर, जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने चेन्नई के बल्लेबाजों की हवा निकालकर रख दी। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर नंद्रे बर्गर ने टीम को पहली सफलता दिलाई। इस दौरान 6 रन के स्कोर पर उन्होंने संजू सैमसन को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया।
राजस्थान रॉयल्स के लिए तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए। इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ठीक संजू सैमसन की तरह आउट किया। उन्होंने सिर्फ 6 रन के निजी स्कोर पर गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड किया। तब चेन्नई का स्कोर 3 ओवर के बाद 19 रन था। ये CSK के लिए उसका दूसरा बड़ा विकेट था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
𝐒𝐨𝐮𝐧𝐝𝐬 𝐨𝐟 𝐓𝐢𝐦𝐛𝐞𝐫 🎶 Nandre Burger 🤝 Jofra Archer #RR fans, how was that for a start? 😉 Updates ▶️ https://t.co/UzbuFk5G26#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvCSK | @rajasthanroyals pic.twitter.com/iqLU8yIgcX — IndianPremierLeague (@IPL) March 30, 2026
आयुष म्हात्रे नहीं खोल सके खाता
इसके बाद लग रहा था कि आगे के बल्लेबाज पारी को संभालेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आरआर के लिए चौथा ओवर फिर नंद्रे बर्गर लेकर आए। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। म्हात्रे शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। वहीं, 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर संदीप शर्मा ने मैथ्यू शॉट को 2 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। तब तक चेन्नई ने 38 रन के स्कोर पर 4 बल्लेबाजों का विकेट खो दिया। कुछ ऐसे राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने पावरप्ले के अंदर विकेट की झड़ी लगाकर रख दी।
ये भी पढ़ें- LIVE IPL 2026 RR vs CSK Live Score: चेन्नई की खराब शुरुआत, 8 ओवर के अंदर 5 बल्लेबाज लौटे पवेलियन
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रविंद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
