CSK के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, जानें मुकाबला खेलेंगे या फिर नहीं?
MI vs CSK: आईपीएल 2026 के ‘एल क्लासिको’ में चेन्नई और मुंबई आमने-सामने होंगे। हैमस्ट्रिंग चोट के बाद रोहित शर्मा की वापसी पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिसको लेकर नया अपडेट सामने आया है।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Injury Update: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जिसे लीग का ‘एल क्लासिको’ भी कहा जाता है। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमों के दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी पर सबकी नजरें टिकी हैं। चेन्नई के लिए महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी अहम मानी जा रही है, वहीं मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि रोहित इस मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या नहीं।
रोहित शर्मा की चोट क्या थी?
मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच 12 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। बाद में रिपोर्ट्स में सामने आया कि उनकी चोट गंभीर हो सकती है और मांसपेशियों में खिंचाव या टियर की आशंका भी जताई गई थी। इसके बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने संकेत दिए थे कि रोहित कुछ मैचों के लिए बाहर रह सकते हैं।
किसे मिला मौका?
रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को एक जीत और एक हार मिली है। उनकी जगह दानिश मालेवार को आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया गया और उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि, वह अपने पहले मैच में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए, जिससे टीम को टॉप ऑर्डर में स्थिरता नहीं मिल सकी।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
BCCI का बड़ा फैसला, Vaibhav Sooryavanshi के साथ आयरलैंड-इंग्लैंड जाएगा परिवार, बोर्ड उठाएगा पूरा खर्च
वापसी पर क्या है ताजा अपडेट?
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर फ्रेंचाइजी की ओर से ताजा जानकारी सामने आई है। टीम के प्रवक्ता के मुताबिक, रोहित की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और उनकी वापसी को लेकर अंतिम फैसला चेन्नई के खिलाफ मैच के टॉस के समय लिया जाएगा। इससे साफ है कि उनकी वापसी की उम्मीद अब भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: RCB में वक्त बर्बाद कर रहे, छोड़ दो IPL’, दिग्गज कप्तान ने जैकब बेथेल को दी करियर बचाने की ये सलाह
मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम ने 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत हासिल की है, जबकि 4 में उसे हार झेलनी पड़ी है। फिलहाल टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। अगर मुंबई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो आने वाले मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में रोहित शर्मा की वापसी टीम के लिए बड़ा फर्क ला सकती है और इस अहम मुकाबले में उनकी मौजूदगी निर्णायक साबित हो सकती है।
