मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026 Points Table: मुंबई ने लगाई लंबी छलांग, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा

IPL 2026 Updated Points Table: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया। मुंबई ने इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ अंकतालिका में बड़ा बदलाव हुआ है।

उज्जवल सिन्हा

IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 99 रनों से जीत दर्ज करते हुए लगातार चार मैचों से चली आ रही हार का सिलसिला तोड़ा है। मुंबई की जीत में तिलक वर्मा का सबसे बड़ा योगदान रहा है। तिलक वर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए टीम को दूसरी जीत दिलाई है। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अंकतालिका में बड़ी छलांग लगाई है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 8 चौकों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 100 रनों पर ही सिमट गई। गुजरात के टॉप-3 साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर के जल्दी आउट होने के बाद गुजरात के बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई।

अंकतालिका में पंजाब टॉप पर

जीटी और एमआई मैच के बाद अंकतालिका में निचले क्रम की टीमों में बड़ा बदलाव आया है। आइए अंकतालिका पर नजर डालते हैं। पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 जीत के साथ पहले, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 6 मैचों में 8 अंकों के साथ तीसरे, सनराइजर्स हैदराबाद 6 मैचों में 6 अंकों के साथ चौथे, दिल्ली कैपिटल्स पांच मैचों में 6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

जीटी 6 मैचों में 6 अंक के साथ छठे,जबकि जीटी को हराने के बाद एमआई 6 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें स्थान पर आई गई है। चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, लखनऊ सुपर जायंट्स 6 मैचों में 4 अंकों के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैचों में 3 अंकों के साथ दसवें स्थान पर है। समान अंक के बावजूद टीमों की रैंक में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच खेले जीते हारे बेनतीजा टाई नेट रन रेट अंक
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 1 0 +1.420 11
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 4 2 0 0 +1.171 8
3 राजस्थान रॉयल्स 6 4 2 0 0 +0.599 8
4 सनराइजर्स हैदराबाद 6 3 3 0 0 +0.566 6
5 दिल्ली कैपिटल्स 5 3 2 0 0 +0.310 6
6 गुजरात टाइटंस 6 3 3 0 0 -0.821 6
7 मुंबई इंडियंस 6 2 4 0 0 +0.067 4
8 चेन्नई सुपर किंग्स 6 2 4 0 0 -0.780 4
9 लखनऊ सुपर जायंट्स 6 2 4 0 0 -1.173 4
10 कोलकाता नाइट राइडर्स 7 1 5 1 0 -0.879 3

ऑरेंज और पर्पल कैप की लिस्ट में ये खिलाड़ी टॉप पर

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनिरक क्लासेन के पास ऑरेंज कैप है। क्लासेन ने 6 मैचों में 283 रन बनाए हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज के पास पर्पल कैप है। कंबोज ने 6 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

PM Modi Mumbai Visit Live: मुंबई पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में होंगे शामिल

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला