Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CSK vs KKR Highlight: चेपॉक ने चेन्नई सुपर किंग्स का राज, केकेआर को 32 रन के बड़े अंतर से हराया

CSK vs KKR Highlight Score Updates: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से करारी शिकस्त दी। गौरतलब है कि केकेआर अब तक इस सीजन में 5 में से 1 भी मुकाबला नहीं जीत पाई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Apr 14, 2026 | 11:49 PM

CSK vs KKR Live Match Update

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Premier League 2026, 22nd Match CSK vs KKR Highlight: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और केकेआर को 193 रनों का लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत तेज रही, लेकिन 25 रन पर ही कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन कार्तिक त्यागी की तेज गेंद पर बोल्ड हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम 200 के पार नहीं पहुंच सकी। केकेआर के लिए कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि सुनील नरेन और अनुकूल रॉय ने भी किफायती गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही और फिन एलेन जल्दी आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन ने 24 रन बनाए, लेकिन वह भी ज्यादा देर टिक नहीं सके। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 28 रन की पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 27 रन जोड़े, लेकिन टीम को संभाल नहीं पाए। मैच का टर्निंग पॉइंट तब आया जब नूर अहमद ने लगातार गेंदों पर रहाणे और कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया, इसके बाद उन्होंने रिंकू सिंह का विकेट भी झटका। 90 रन पर 6 विकेट गिरने के बाद केकेआर की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। अंत में रमनदीप सिंह (35) और रोवमैन पॉवेल (31) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी और 32 रनों से मुकाबला हार गई।

The sweet taste of a home victory 🥳
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1 — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026

सम्बंधित ख़बरें

हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला

‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा

पहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म

संजू सैमसन का छक्का, अगली गेंद पर कार्तिक त्यागी का करारा जवाब, शानदार बोल्ड का वीडियो वायरल

The liveblog has ended.
  • 14 Apr 2026 11:47 PM (IST)

    14 Apr 2026 11:47 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मुकाबला

    आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत हासिल की, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स अब भी जीत का खाता नहीं खोल सकी और 32 रन से मुकाबला हार गई।

  • 14 Apr 2026 10:37 PM (IST)

    14 Apr 2026 10:37 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: नूर अहमद को मिला फिर मिला विकेट

    नूर अहमद को बैक टू बैक विकेट मिल चुका है। उन्होंने कप्तान रहाणे के बाद कैमरून ग्रीन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 11.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 87-2 है। इस वक्त क्रीज पर रोवमन पॉवेल और रिंकू सिंह हैं।

  • 14 Apr 2026 10:33 PM (IST)

    14 Apr 2026 10:33 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: सीएसके को मिली चौथी सफलता

    चेन्नई सुपर किंग्स को अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लग चुका है। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

  • 14 Apr 2026 10:28 PM (IST)

    14 Apr 2026 10:28 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: केकेआर को लगा तीसरा बड़ा झटका

    केकेआर को अंगकृष रघुवंशी के रूप में तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें स्पिन गेंदबाज अकीन हुसैन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रिंकू सिंह आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान रहाणे 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब केकेआर को जीत के लिए 61 गेंद में 113 रन की जरूरत है।

  • 14 Apr 2026 09:59 PM (IST)

    14 Apr 2026 09:59 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: सुनील नरेन आउट

    सुनील नरेन के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स को दूसरा झटका लग चुका है। उन्हें खलील अहमद ने आउट किया। नरेन ने 17 गेंद पर 24 रन की छोटी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी आए हैं। 4.3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 29-2 है।

  • 14 Apr 2026 09:51 PM (IST)

    14 Apr 2026 09:51 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: केकेआर को लगा पहला झटका

    कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन के रूप में पहला बड़ा झटका लग चुका है। वो सिर्फ 1 रन पर अंशुल कंबोज का शिकार बने। 2.5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 21/1 है।

  • 14 Apr 2026 09:25 PM (IST)

    14 Apr 2026 09:25 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: कार्तिक त्यागी का शानदार ओवर

    20वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने सिर्फ 8 रन खर्च किए। इस हिसाब से चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए।

    Innings Break!

    Strong start by #CSK in the powerplay, but #KKR pull it towards the end with the ball 👊

    Who's walking away with 2️⃣ points?

    Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/ShbjlLYxzn

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026

  • 14 Apr 2026 08:56 PM (IST)

    14 Apr 2026 08:56 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: चेन्नई का चौथा बल्लेबाज लौटा पवेलियन

    चेन्नई को सरफराज खान के रूप में चौथा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें सुनील नरेन ने पारी के 17वें ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। 17.1 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 162-4 है।

  • 14 Apr 2026 08:54 PM (IST)

    14 Apr 2026 08:54 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: 16 ओवर बाद CSK 162-3

    16 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए हैं।

  • 14 Apr 2026 08:27 PM (IST)

    14 Apr 2026 08:27 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: फिफ्टी से चूके संजू सैमसन

    संजू सैमसन 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें कार्तिक त्यागी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सरफराज खान मैदान पर आए हैं। 13.3 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 115-3 है।

  • 14 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    14 Apr 2026 08:00 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: वैभव ने केकेआर को दिलाई दूसरी सफलता

    वैभव अरोड़ा 17 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्हें वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। दूसरी तरफ 23 रन पर संजू सैमसन क्रीज में मौजूद हैं। 6 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

  • 14 Apr 2026 07:44 PM (IST)

    14 Apr 2026 07:44 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: ऋतुराज गायकवाड़ हुए आउट

    ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लगा। 7 रन बनाकर 25 के स्कोर पर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ का अब तक यह सीजन अच्छा नहीं रहा है। अनुकूल रॉय ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई।

  • 14 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    14 Apr 2026 07:38 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

    चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज क्रीज पर उतर चुके हैं। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी। वहीं वैभव अरोड़ा कोलकाता के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

  • 14 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    14 Apr 2026 07:08 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

  • 14 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    14 Apr 2026 07:07 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जैमी ओवर्टन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

  • 14 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    14 Apr 2026 07:04 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस

    कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। अब ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स अपने घर पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी।

    🚨 Toss 🚨@KKRiders won the toss and elected to bowl first against @ChennaiIPL in Chennai.

    Updates ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/W8VJ0DBKL7

    — IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026

  • 14 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:55 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: हेड 2 हेड रिकॉर्ड

    इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता को 11 में जीत मिली है। हालांकि 2022 के बाद से दोनों टीमों के बीच टक्कर बराबरी की रही है और इस दौरान दोनों ने तीन-तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं।

  • 14 Apr 2026 06:53 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:53 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीमों का हाल

    प्वाइंट्स टेबल पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स एक अंक के साथ 10वें स्थान पर है। टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में हार मिली, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से रद्द हुआ। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 4 मुकाबलों में 1 जीत और 2 अंक लेकर 9वें स्थान पर मौजूद है।

  • 14 Apr 2026 06:52 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:52 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: संजू सैमसन पर सबकी नजरें

    इस मुकाबल में सबकी नजरें चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी व विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर रहने वाली हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने बेहतरीन अंदाज में शतक लगाया था। ये चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए उनका पहला 100 था। ऐसे में इस धाकड़ खिलाड़ी का फॉर्म में आना चेन्नई सुपर किंग्स के खैमे के लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।

  • 14 Apr 2026 06:50 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:50 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: महेंद्र सिंह धोनी की टीम में उपलब्धता?

    एमएस धोनी की वापसी पर अब तक कोई साफ अपडेट नहीं मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें कम से कम एक और मैच में आराम दे सकती है। टीम फिलहाल अपने मौजूदा विजयी संयोजन को बरकरार रखने के मूड में नजर आ रही है।

  • 14 Apr 2026 06:49 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:49 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

    संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, रामकृष्ण घोष, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्वील पटेल, अमन खान, जकारी फाउल्क।

  • 14 Apr 2026 06:48 PM (IST)

    14 Apr 2026 06:48 PM (IST)

    CSK vs KKR Live Score Update: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वॉड

    अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगक्रिश रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

Csk vs kkr ipl 2026 live score update hindi commentary chennai super kings vs kolkata knight riders 22nd match scorecard blog

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 14, 2026 | 06:43 PM

Topics:  

  • Chennai Super Kings
  • Cricket News
  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Live

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.