R Ashwin का बड़ा खुलासा, बताया ऋतुराज गायकवाड़ से कहां हो रही है बड़ी चूक? CSK की कप्तानी पर उठाए सवाल
Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में सीएसके का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला खामोश है। अब रविचंद्रन अश्विन ने उनकी खराब फॉर्म की वजह का खुलासा किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
R Ashiwin on Ruturaj Gayakwad: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत ही दर्ज कर सकी है। लगातार मिल रही हार के चलते टीम पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इस खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म को माना जा रहा है, जो इस सीजन अब तक बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास की कमी साफ नजर आ रही है, जिससे टीम की शुरुआत भी प्रभावित हो रही है।
ऋतुराज गायकवाड़ की फॉर्म पर अश्विन का बयान
ऋतुराज गायकवाड़ की खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जिओहॉटस्टार के मैच सेंटर लाइव पर कहा, ‘उनके लिए रन बनाने का यह सबसे अच्छा मौका था। आयुष म्हात्रे ने जिस तरह से शुरुआत की, उसे देखते हुए उन्हें ज्यादा जोखिम लेने की जरूरत नहीं थी। वे आराम से खेलते हुए अपनी फॉर्म हासिल कर सकते थे।’
अश्विन ने आगे कहा, ‘आयुष के आउट होने के बाद ऋतुराज को एक अच्छी गेंद मिली। उन्हें पुल शॉट पर आउट करना आसान नहीं होता, लेकिन इस बार ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि वह इस समय काफी दबाव में हैं और उनका दिमाग थोड़ा उलझा हुआ नजर आ रहा है।’
सम्बंधित ख़बरें
रोहित ने बल्ले से जड़ा करारा तमाचा, रवि शास्त्री ने आलोचकों को दिया जवाब; अश्विन ने भी किया समर्थन
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा बदलाव! फ्लेमिंग के बाद अब इन कोचों की भी हो सकती है छुट्टी
लगातार अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी का इंतजार
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में भी ऋतुराज गायकवाड़ अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। उन्होंने 13 गेंदों में 19 रन बनाए, लेकिन फिर एक बार सेट होने के बाद विकेट गंवा बैठे। यह समस्या उनके साथ इस सीजन लगातार देखने को मिल रही है। गायकवाड़ शुरुआत तो ठीक करते हैं, लेकिन उसे बड़ी पारी में बदलने में असफल रहते हैं, जो टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।
ये भी पढ़ें: IPL के बीच शर्मसार करने वाली घटना! लाइव मैच में पिच पर ट्रैक्टर लेकर घुसा शख्स, रौंद डाला पूरा मैदान- VIDEO
टीम के लिए बढ़ी जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है, क्योंकि युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे चोटिल हो गए हैं। ऐसे में टीम को अब अपने कप्तान से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। अगर ऋतुराज जल्द ही फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं, तो टीम की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब टीम की बल्लेबाजी का दबाव काफी हद तक संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भी आ गया है। सीएसके को अगर टूर्नामेंट में वापसी करनी है, तो उनके प्रमुख बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेकर प्रदर्शन करना होगा।
