संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को अभिषेक शर्मा का अहम विकेट संजू सैमसन की सूझबूझ से मिला। उनकी जिद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने डीआरएस लिया, जिसके बाद फैसला पलटा और अभिषेक को पवेलियन लौटना पड़ा।
- Written By: संजय बिष्ट
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanju Samson DRS against Abhishek Sharma: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को अभिषेक शर्मा का अहम विकेट संजू सैमसन की समझदारी की वजह से मिला। अभिषेक उस समय विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और तेजी से रन बटोर रहे थे। पारी के 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को छूते हुए सीधे विकेटकीपर के हाथों में चली गई।
ओवरटन ने नहीं की अपील, सैमसन ने दिलाया आउट
दिलचस्प बात यह रही कि गेंदबाज जेमी ओवरटन ने इस गेंद पर कोई खास अपील नहीं की, लेकिन विकेटकीपर संजू सैमसन को भरोसा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर आई है। उन्होंने तुरंत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को डीआरएस लेने के लिए मनाया। सैमसन की जिद पर कप्तान ने रिव्यू लिया और फैसला मैच का टर्निंग पॉइंट बन गया।
डीआरएस में पलटा फैसला
जब इस फैसले का रीप्ले देखा गया, तो साफ नजर आया कि गेंद अभिषेक शर्मा के बल्ले से हल्का सा लगकर विकेटकीपर तक पहुंची थी। इसके बाद अंपायर को अपना ऑन-फील्ड फैसला बदलना पड़ा और अभिषेक को आउट करार दिया गया। इस विकेट के बाद जेमी ओवरटन की खुशी देखने लायक थी, क्योंकि यह विकेट पूरी तरह टीम की समझदारी का नतीजा था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG सीरीज से विराट कोहली बाहर, अब चमकेगी इन खिलाड़ियों की किस्मत, जानिए कौन हैं वो 4 सबसे बड़े दावेदार?
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
The name on the jersey is Sanju, but the instincts behind the stumps are pure Thala! 🧤🔥 Sanju Samson spotting the edge that no one else saw and convincing Ruturaj to take the DRS—the legacy continues! The DRS (Dhoni Review System) is in safe hands. 💛🦁 #CSKvsSRH #SanjuSamson pic.twitter.com/Uxu3gYM1EY — insane_samson (@InsaneSamson) April 18, 2026
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड बना दिया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज पचासा है। इतना ही नहीं, यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी सबसे तेज अर्धशतक रहा। अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। खास तौर पर पांचवें ओवर में उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ लगातार तीन चौके और दो छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया।
ये भी पढ़ें: अभिषेक और क्लासेन की दमदार फिफ्टी, सनराइजर्स ने चेन्नई को जीत के लिए दिया 195 रन का लक्ष्य
फॉर्म के साथ उतार-चढ़ाव
हालांकि अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इस सीजन में उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईपीएल 2026 में उन्होंने अब तक 6 पारियां खेली हैं, जिसमें दो बार वह खाता भी नहीं खोल सके। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 74 रन की शानदार पारी खेली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 गेंदों में 48 रन बनाए थे। टी20 क्रिकेट में इस साल उनके आंकड़े देखें तो उन्होंने 19 पारियों में 7 बार शून्य पर आउट होने का सामना किया है। टी20 विश्व कप के दौरान भी वह लगातार तीन मैचों में डक पर आउट हुए थे, लेकिन फाइनल में शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
