- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Csk Fan Did Traitorous Act Foreign Umpire Richard Kettleborough Share Video
क्यों हमेशा धोनी की टीम…? CSK फैन ने की देशद्रोही वाली हरकत, विदेशी अंपायर ने पूछ लिया बड़ा सवाल! अब मचेगा बवाल- देखें Video
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 बेगुनाह लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद 23 अप्रैल को मुंबई बनाम हैदराबाद के बीच मैच में लोगों ने खड़े होकर मौक रखा। लेकिन, इस दौरान CSK फैन की अजीब हरकत वायरल हो गई।
- Written By: मृणाल पाठक

CSK का फैन ट्रोल (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत समेत पूरे देश में इस समय केवल पहलगाम आतंकी हमले पर ही चर्चा हो रही है। हर कोई दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। इस हमले में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए आईपीएल 2025 में हैदराबाद और मुंबई के मुकाबले में फैंस ने मौन रखा था। लेकिन, यहां से एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से महेंद्र सिंह धोनी की टीम ट्रोल होने लगी है।
दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 बेगुनाह लोगों की जान चली गई थी। अगले दिन यानी 23 अप्रैल को आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। बीसीसीआई ने शोक व्यक्त करने के लिए मैच शुरू होने से ठीक पहले मैदान में मौजूद सभी लोगों को मौन रखने का आदेश दिया था। लेकिन, चेन्नई सुपर किंग्स का एक फैन बैठा रहा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिग्गज अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने भी अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पहलगाम हमले के खिलाफ हर कोई एकजुटता से खड़ा है, लेकिन एक फैन ने ऐसा नहीं किया। ऐसा सिर्फ CSK के फैंस ही क्यों करते हैं, मैं इसका जवाब जानना चाहता हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
Everyone standing in solidarity for pahalgam terror attack, except one fan 😯 Why always CSK Fans? Seriously, I want the answer 🧐 pic.twitter.com/nOncJuDfsm — Richard Kettleborough (@RichKettle07) April 24, 2025
जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीमों में से एक है। इस वायरल वीडियो पर CSK के कई फैंस भड़के हुए हैं। एक फैन ने कहा कि सभी लोग कोई खेल भावना दिखाने के लिए नहीं बल्कि देशभक्ति और एकता दिखाने के लिए खड़े हुए हैं। उन्हें भी खड़ा होना चाहिए था।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पहलगाम अटैक को लेकर अब तक चुप्पी साधे हुई हैं। अब तक कई क्रिकेटरों ने इस हमले पर अपना शोक व्यक्त किया है। लेकिन, धोनी ने अब तक इस पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है, जिसकी वजह से वो भी ट्रोल हो रहे हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मुंबई-हैदराबाद मैच की बात करें तो SRH की टीम ने पहले खेलते हुए 143 रन बनाए। वहीं, मुंबई इंडियंस ने यह मैच 16वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते जीत लिया। अब हैदराबाद की टीम के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है।
Csk fan did traitorous act foreign umpire richard kettleborough share video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













