Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया पर करोड़ों की बारिश, जानिए क्या-क्या मिल रहा अबकी बार

टी 20 विश्व कप जीत कर भारत लौटी इंडियन टीम को बीसीआई ने ग्रैंड प्राइज दिया है। टीम इंडिया को इनाम के रुप में 125 करोड़ रूपए दिए गए। हालांकि एक समय ऐसा भी ता जब बीसीआई को वनडे विश्व कप जीत कर लौटने वाली भारतीय टीम को देने के लिए कुछ नहीं था। उस समय लता मंगेशकर ने देश की नागरिक होने का फर्ज निभाया था।

  • By शानू शर्मा
Updated On: Jul 05, 2024 | 11:05 AM

टीम इंडिया को मिला इनाम (सौ.एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल बाद टी 20 विश्व कप में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। जिसके लिए पूरे देशभर से उनको भर-भर कर प्यार मिल रहा है। वहीं अपने वादे के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआई) ने भी इंडियन टीम को इनाम राशी दे दी। बीसीसीआई की ओर से 125 करोड़ रूपए की इनामी राशि भारतीय टीम को दी गई। जो कि इतिहास में दी गई अबतक की सबसे भारी-भरकम राशि है।

इससे पहले 2007 में महेंद्र सिहं धोनी की नेतृत्व वाली भातीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप अपने नाम की थी। जिसके बाद बीसीसीआई की ओर से 10 करोड़ रुपये दिए गए थे। इसके अलवाा युवराज सिंह को अगल से एक करोड़ रुपये की इनाम राशि दी गई थी। इस बार भी भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई के मरीन ड्राइव में विक्ट्री परेड की थी। जिसमें बहुत बड़ा जनसैलाब देखने को मिला था।

वनडे विश्व कप में क्या मिला

इससे पहले 2011 में इंडियन टीम ने वनडे विश्व कप जीत था। जिसके लिए उन्हें इनाम के तौर पर 39 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। ऐसे में सभी खिलाड़ियों के हिस्से में दो करोड़ रुपये आए थे। इसके अलावा बचे हुए पैसे सहयोगी स्टाफ में बांटे गए थे।  इससे पहले 1983 के वनडे विश्वकप में भी इंडियन टीम ने बाजी मारी थी। उस समय बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों को देने के लिए फंड भी नही थे। तब लता मंगेशकर ने म्यूजिक कॉंंन्सर्ट कर के फंड की व्यवस्था की थी। इसके बाद खिलाड़ियों को एक एक लाख रुपये इनम के तौर पर दिए थे।

जीत का जश्न 

इस बार की जीत का जश्न ना केवल स्पोर्ट्स प्रेमी मना रहे हैं बल्कि पूरा देश अपने खिलाड़ियों का पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं खिलाड़ियों के लिए भी ये क्षण काफी खास था। विश्व कप से जुड़ी हर खिलाड़ी की अपनी एक कहानी रही। टीम इंडिया के विश्व जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों के स्वदेश वापस आने के बाद उनसे खास मुलाकात भी की। इस दौरान खिलाड़ी भी पीएम मोदी के साथ हंसी मजाक करते नजर आएं।

वहीं जीत के बाद वतन वापस आए खिलाड़ियों का विक्ट्री परेड भी आयोजित किया गया था। जिसमें इंडियन क्रिकेटर ओपन बस में खड़े होकर सभी भारतीय फैंस के अभिवादन को स्वीकार करते दिखें। यह दिन हर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास दीन रहा।

Crores of rupees rain on team india know what they are getting this time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2024 | 11:05 AM

Topics:  

  • Lata Mangeshkar
  • Rohit Sharma

सम्बंधित ख़बरें

1

विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेइंग-11 से बाहर हुए रोहित-विराट, क्या अब इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते?

2

Year Ender 2025: चैंपियंस से लेकर विवाद और नए नेतृत्व तक, क्रिकेट में भारतीय टीम का ऐसा रहा ये साल

3

विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार दूसरे शतक से चूके विराट कोहली, रोहित शर्मा जीरो पर लौटे पवेलियन

4

VHT 2025-26: विराट-रोहित के मैच में लाइव टेलीकास्ट का सस्पेंस खत्म! फैंस के लिए आया बड़ा अपडेट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.