रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने
Most 50-plus scores in IPL: रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में 50 अर्धशतक पूरे किए। ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बने।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हुआ। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड हासिल किया। आईपीएल में रोहित का यह 50वां अर्धशतक है। वो आईपीएल में ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ रोहित ने 38 गेंदों में 6 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 78 रन बनाए। रोहित शर्मा ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल करियर में उनका सबसे तेज ‘पचासा’ है। इससे पहले रोहित साल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
इस अर्धशतकीय पारी के साथ वो आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 72 अर्धशतकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि डेविड वॉर्नर (66) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। शिखर धवन (53) तीसरे और केएल राहुल (45) पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
IPL में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी | टीम(टीमें) | मैच | रन | 100s | 50s | 50+ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|
| विराट कोहली | RCB | 268 | 8730 | 8 | 64 | 72 |
| डेविड वार्नर | DC, SRH | 184 | 6565 | 4 | 62 | 66 |
| शिखर धवन | MI, HDC, SRH, DC, PBKS | 222 | 6769 | 2 | 51 | 53 |
| रोहित शर्मा | HDC, MI | 273 | 7124 | 2 | 48 | 50 |
| केएल राहुल | RCB, SRH, PBKS, LSG, DC | 145 | 5222 | 5 | 40 | 45 |
मुकाबले का हाल
वहीं अगर मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी केकेआर ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए। इस टीम को फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार शुरुआत दिलाई। एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 40 रन की साझेदारी की। ग्रीन ने टीम के खाते में 18 रन जोड़े। इस टीम ने 109 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। इसके बाद रहाणे ने अंगकृष सूर्यवंशी के साथ 36 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रहाणे 40 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 67 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: MI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
अंगकृष सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों में 60 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। रघुवंशी 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले। हार्दिक पंड्या ने 1 विकेट अपने नाम किया।
मुंबई ने जीता मुकाबला
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। मुंबई ने 14 साल बाद सीजन का पहला मैच जीता है। रोहित शर्मा ने 78, रियान रिकल्टन ने 81, सूर्यकुमार यादव ने 16, तिलक वर्मा ने 20 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया।
