MS Dhoni से लेकर विराट कोहली तक, IPL इतिहास में इन खिलाड़ियों के नाम है सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड
Players With 250+ IPL Matches: आईपीएल इतिहास में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने 250 से ज्यादा मैच खेले हैं, जिसमें धोनी, रोहित, कोहली, कार्तिक और जडेजा जैसे खिलाड़ी शामिल है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
धोनी रोहित और कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL Matches Milestone: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हो चुका है। इस सीजन के दौरान कई रिकॉर्ड बनेंगे और कई कीर्तिमान ध्वस्त होंगे। आईपीएल में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और फील्डिंग से अपनी चमक बिखेरी है। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे, जिन्होंने सिर्फ मैदान पर उतरकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।
आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने अब तक 250 से ज्यादा मुकाबले में हिस्सा लिया है। आइए, जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में 250 से ज्यादा मैच खेले हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस लिस्ट में शभी भारतीय खिलाड़ी ही शामिल हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके माही ने आईपीएल करियर में सर्वाधिक मैच खेले हैं। धोनी ने साल 2008 से अब तक कुल 278 मैच खेले, जिसमें 38.30 की औसत के साथ 5,439 रन बनाए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
रोहित शर्मा
एक ओर धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच आईपीएल ट्रॉफी दिलाईं, तो दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस (एमआई) को 5 टाइटल जिताए। रोहित ने इस लीग में साल 2008 से अब तक कुल 273 मैच खेले, जिसमें 29.93 की औसत के साथ 7,124 रन जुटाए। रोहित शर्मा आईपीएल में 2 शतक लगा चुके हैं।
विराट कोहली
इस दिग्गज बल्लेबाज ने सभी 19 सीजन सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले। इस दौरान विराट कोहली 268 आईपीएल मुकाबलों में नजर आए, जिसमें 39.86 की औसत के साथ 8,730 रन बनाए। कोहली ने इस लीग में कुल 8 शतक लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, IPL में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; CSK को मिली दूसरी बड़ी हार
दिनेश कार्तिक
इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साल 2008 से 2024 के बीच आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले। इस दौरान 26.31 की औसत के साथ 4,842 रन अपने नाम किए। कार्तिक ने आईपीएल में 22 अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 161 छक्के और 466 चौके निकले।
रवींद्र जडेजा
इस ऑलराउंडर ने आईपीएल करियर में अब तक 255 मैच खेले हैं, जिसमें 27.86 की औसत के साथ 3,260 रन बनाए। जड्डू इस लीग में 170 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 5 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 117 छक्के और 240 चौके निकले।
