टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
Cricketer Akash Deep: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप वाराणसी में अक्षिता राज संग सात फेरे लेंगे। शादी से ठीक पहले बिहार सरकार में DSP बनने से परिवार की खुशी दोगुनी हुई।
- Written By: अमन मौर्या
तेज गेंदबाज आकाश दीप की शादी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Cricketer Akash Deep wedding: भारतीय क्रिकेट में अपनी तेज गेंदबाजी से एक अलग पहचान बनाने वाले आकाशदीप अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। क्रिकेटर की शादी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। आकाशदीप की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। क्रिकेटर के पैतृक गांव बड्डी से 24 जून की शाम को वाराणसी के लिए बारात रवाना होगी। बारात जाने से पहले आकाशदीप के घर में विवाह की रस्में निभाई जा रही हैं। दो दिन पहले तिलक समारोह होने के बाद अब पूरा परिवार बारात की तैयारियों में जुटा है।
डांस हुआ वायरल
आकाशदीप की शादी को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह उनके भांजा-भांजी, भतीजा-भतीजी और रिश्तेदार के बच्चों में है। शादी से पहले क्रिकेटर आकाशदीप ने जमकर डांस किया। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी में होगा शादी कार्यक्रम
क्रिकेटर आकाशदीप की होने वाली धर्मपत्नी अक्षिता बिहार के रोहतास जिले की रहने वाली हैं। शादी का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ताज होटल में रखा गया है। बारात जाने से पहले रिश्तेदारों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। वाराणसी के ताज होटल में आकाशदीप अपनी पत्नी के साथ सात फेरे लेंगे। शादी समारोह में परिवार और रिश्तेदारों के अलावा राजनीति, खेल और सामाजिक क्षेत्र से कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच कहने वाले से नहीं चाहिए डिग्री…CJI सूर्यकांत को हैदराबाद की यूनिवर्सिटी में बुलाने पर भड़के छात्र
Air India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
15 अगस्त से पहले भारत-पाक सीमा पर टेंशन, BSF ने घुसपैठ की कोशिश में संदिग्ध को किया ढेर, पहचान बनी मिस्ट्री!
आज की ताजा खबर 09 अगस्त: JPSC के तीन मेंबर अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हंसदा और जमाल अहमद ने दिया इस्तीफा
पेश की सादगी की मिसाल
वैसे तो सिनेमा जगत और क्रिकेटर्स की शादियां हाई-प्रोफाइल और तड़क-भड़क वाली होती हैं, लेकिन आकाशदीप की शादी में सादगी सादगी देखने को मिली। क्रिकेटर की पत्नी उनके घर से 20 किमी की दूर डेहरी के मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। आकाशदीप की बनने वाली दुल्हन अक्षिता राज एक बहुत ही साधारण और संस्कारी परिवार से तालुक रखती हैं।
ये भी पढ़ें- TMC पर कब्जे की जंग…बागियों ने जिसे बनाया अध्यक्ष, ममता ने उसे ही पार्टी से निकाला, चुनाव आयोग को भेजा लेटर
DSP बनने पर खुशी हुई दोगुनी
आकाशदीप के शादी से पहले बिहार सरकार में डीएसपी पद पर चयनति किए पर परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। शादी से पहले परिवार ने मेहंदी रस्म के लिए खास तैयारी की। इस दौरान पूरे परिवार ने जमकर मस्ती किया, डांस किया।
